चुनाव से पहले CM नीतीश को लगा बड़ा झटका, जदयू के इस नेता ने थामा मुकेश सहनी का हाथ…जानें

News Saga Desk

पटना। बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी बीच मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार को झटका दिया है।

जदयू के वरिष्ठ नेता VIP में शामिल

जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रवक्ता डॉ सुनील कुमार सिंह शुक्रवार को मुकेश सहनी की पार्टी VIP में शामिल हो गए. मुकेश सहनी ने डॉ सुनील कुमार सिंह एवं अन्य चिकित्सकों को अपने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। डॉ. सुनील कुमार सिंह की गिनती जदयू के वरिष्ठ नेताओं में होती थी। वे 15 वर्षों तक जदयू में पार्टी के प्रवक्ता एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर थे।

डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने क्या कहा-

डॉक्टर सुनील कुमार सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नीतीश कुमार के सुशासन बाबू की छवि को देखते हुए उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 15 वर्षों तक उन्होंने जदयू के साथ निष्ठा पूर्वक जुड़कर काम किया। लेकिन अब नीतीश कुमार की वैसी छवि नहीं रही, यही कारण है कि उन्होंने जदयू छोड़ने का फैसला किया।

”नीतीश कुमार की जो राजनीतिक छवि सुशासन बाबू की थी, वह अब नहीं है। उनकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। एक उम्र होने के कारण नीतीश कुमार की सेहत भी ठीक नहीं रह रही है। यही कारण है कि जिस तरीके का शासन नीतीश कुमार के राज में पहले था, वैसा शासनकाल नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार अब चाटुकारों से चारों बगल से घिर चुके हैं। यही कारण है कि जदयू छोड़ने का फैसला कर लिया और अब मुकेश सहनी के नेतृत्व में आगे की राजनीति करेंगे।’

डॉ सुनील कुमार सिंह ने मुकेश सहनी से मुलाकात को लेकर एक अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी उनके पास अपनी आंख दिखाने के लिए आए थे। मुकेश सहनी की आंख देखने के क्रम में उन्हें उनके आंख में पूरे बिहार की तरक्की का विजन दिखाई दिया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More