News Saga Desk
बिग बॉस 19 फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और अब खेल का रोमांच अपने चरम पर है। घर में अभी 9 प्रतियोगी बचे हैं और चर्चा है कि जल्द ही मिड-वीक एविक्शन होने वाला है। इसी बीच नॉमिनेशन टास्क ने पूरे घर को फाइटिंग जोन में बदल दिया है, क्योंकि इस बार हर सदस्य को जितने चाहे उतने घरवालों को नॉमिनेट करने की पूरी छूट दी गई।
प्रोमो के अनुसार, टास्क के दौरान मालती चाहर और तान्या मित्तल के बीच जमकर तकरार हुई। तान्या जब मालती को नॉमिनेशन स्टैम्प लगाने गईं तो स्थिति बिगड़ गई और मालती ने रिएक्ट करते हुए हाथ उठाने जैसा एक्शन कर दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर जमकर बहस छिड़ी है—कुछ लोगों के अनुसार यह हाथापाई थी जबकि कुछ दर्शक पूरा सच जानने के लिए आज के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने संभावित टॉप 5 भी तय मान लिए हैं। माना जा रहा है कि गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल फिनाले की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि अश्नूर कौर और शाहबाज भी मजबूत दावेदार बने हुए हैं। आने वाले दिनों में गेम और अधिक तीखा होता नजर आएगा, जहां टास्क, टकराव और रणनीतियां मुख्य आकर्षण बनेंगी।
No Comment! Be the first one.