Bigg Boss OTT पर लगा ब्रेक, हिंदी ओटीटी वर्जन अनिश्चित समय के लिए बंद

News Saga Desk

बिग बॉस सीजन 4 का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। मेकर्स ने हिंदी Bigg Boss OTT को अनिश्चित समय के लिए बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में अब Bigg Boss OTT 4 की संभावनाओं पर पूरी तरह विराम लग गया है।

करीब दो दशकों से टीवी पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुका रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों की पसंद बना हुआ है। टीवी के बाद डिजिटल दर्शकों तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से मेकर्स ने Bigg Boss OTT की शुरुआत की थी, जिसके अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं। हालांकि, चौथे सीजन की तैयारी के बीच मेकर्स ने रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए OTT वर्जन को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है।

अब एक ही बिग बॉस, टीवी और ओटीटी पर साथ

‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, आगे हिंदी में केवल एक ही बिग बॉस बनाया जाएगा, जिसे दर्शक टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर एक साथ देख सकेंगे। मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शक अलग-अलग वर्जन में उलझें, इसलिए अब सभी को एक ही शो देखने को मिलेगा। यह मॉडल पहले Bigg Boss 19 के दौरान भी अपनाया जा चुका है, जहां शो टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुआ था।

Bigg Boss OTT के तीन सीजन हो चुके हैं रिलीज

Bigg Boss OTT के सफर की बात करें तो पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसमें दिव्या अग्रवाल विनर बनी थीं। दूसरे सीजन में सलमान खान ने मेजबानी की और एल्विश यादव ने ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं तीसरे सीजन को अनिल कपूर ने होस्ट किया, जिसमें सना मकबूल विजेता रहीं। इसके बाद चौथे सीजन की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब उस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया रही सकारात्मक

मेकर्स के इस फैसले पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं काफी हद तक समर्थन में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स का कहना है कि जब टीवी पर आने वाला बिग बॉस पहले से ही ओटीटी पर स्ट्रीम होता है, तो अलग से OTT वर्जन की जरूरत नहीं थी। दर्शकों के अनुसार, एक ही शो को दोनों प्लेटफॉर्म पर दिखाना ज्यादा सुविधाजनक और स्पष्ट फैसला है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More