Bihar Board 2026, 100 अंकों के हिंदी पेपर में होंगे 106 सवाल, जानें पूरा एग्जाम पैटर्न

News Saga Desk

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का डेटशीट जारी कर दिया है। आगामी परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड ने तैयारी में मदद के लिए हिंदी का सैंपल पेपर भी जारी कर दिया है, जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

हिंदी पेपर का पूरा पैटर्न, कैसे होंगे सवाल?

जारी सैंपल पेपर के अनुसार, हिंदी का पेपर कुल 100 अंकों का होगा और विद्यार्थियों को इसे हल करने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

सबसे खास बात है कि पेपर में कुल 106 सवाल होंगे। यह पैटर्न “100+6 कॉन्सेप्ट” पर आधारित होगा।

पेपर का फॉर्मेट इस प्रकार होगा:

  • 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न
    • इनमें से 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे
    • हर प्रश्न 1 अंक का होगा
  • दूसरे सेक्शन में 6 प्रश्न
    • इन्हें वर्णनात्मक रूप में हल करना होगा

यह पैटर्न छात्रों को अधिक विकल्प देता है और परीक्षा को आसान बनाने का प्रयास भी माना जा रहा है।

सैंपल पेपर कहाँ देखें?

बिहार बोर्ड ने हिंदी का सैंपल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर PDF फॉर्म में अपलोड किया है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि मुख्य परीक्षा में सवाल अलग होंगे। यह सैंपल पेपर सिर्फ एग्जाम पैटर्न और सवालों के स्तर को समझने के लिए जारी किया गया है।

Read More News

Read More