News Saga Desk
पटना। दानापुर के लखनिबीघा में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान रौशन कुमार के रूप में हुई है, जो खगौल रोड स्थित वाटर पार्क में टिकट काउंटर पर काम करता है। घटना सुबह 11 बजे की है, जब रौशन बाइक से खगौल जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी, जो अभी भी शरीर में फंसी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया गया।
ASP बोलें- निजी विवाद का लग रहा है मामला
घायल की मां सरिता देवी ने कहा कि रौशन किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखता था। वह रूपसपुर थाना क्षेत्र के कोथवा में किराए के मकान में रहता है और मूल रूप से परसा का रहने वाला हैं। दानापुर के ASP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह निजी विवाद का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
No Comment! Be the first one.