बिहार के नेताओं में हेमंत सोरेन जैसा बड़ा दिल नहीं : मनोज पांडे

रांची: पटना में होने वाली महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे ने मीडिया से खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी चुनावी गठबंधन से बाहर हुई, तब उन्हें बिहार में भी गठबंधन का हिस्सा नहीं समझा गया। पांडे ने इसको लेकर स्पष्ट कहा कि “हम जब चुनाव से बाहर आ गए, तो बिहार में हम गठबंधन का हिस्सा भी नहीं रहे। हमें तो उस लायक ही नहीं समझा गया।”

मनोज पांडे ने इस दौरान हेमंत सोरेन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि, “हेमंत सोरेन ने कई मौकों पर अपना बड़ा दिल दिखाया, लेकिन बिहार के नेताओं में वह भावना नहीं दिखाई दी। इसे मैं नाइंसाफी कहूंगा।” पांडे का कहना था कि जो लोग बिहार में चुनावी लड़ाई में शामिल हैं, उनकी प्रेस वार्ता होगी, लेकिन JMM की भावनाओं और पीड़ा को नजरअंदाज किया गया है।

सीट न मिलने के बाद जेएमएम ने लिया था गठबंधन से अलग होने का फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेने की तैयारी कर रही JMM को बिहार की प्रमुख गठबंधन पार्टी राजद ने कोई सीट नहीं दी, जिससे पार्टी को अलग होने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, झारखंड में JMM आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रही है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More