Bihar Budget Session: विपक्ष के हंगामे पर भड़के CM नीतीश, शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल पर राजद पर जमकर बरसे

News Saga Desk

पटना। आज नीतीश सरकार विधानसभा में पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पर्यटन विभाग, अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति विभाग, कल्याण विभाग और खेल विभाग समेत सभी विभागों का बजट पेश करेगी।

मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आज पूरे दिन सदन में नहीं दिखे। सीएम नीतीश के नेतृत्व में जो विकास हुआ है उसकी तारीफ सबको करनी चाहिए। नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर हमलोग काम कर रहे हैं। कहीं कोई गड़बड़ी होगी तो उसपर कार्रवाई होगी। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग चंद वोटबैंक के लिए काम पर चर्चा नहीं करते है। इसके बाद मंत्री ने कटौती प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। इसके बाद आज की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

विधायक बोले- पीएम मोदी दलितों के सबसे बड़े शुभचिंतक

विधायक लखेंद्र कुमार रौशन के कहा कि आज सदन के माध्यम से दलितों का अपमान हो था है। इसपर स्पीकर ने कहा कि सदन अपमान नहीं कर रहा। उन्होंने कहा केके मै पथ निर्माण विभाग के बजट का सम्मान करता हूं। बिहार सुशासन है। लेकिन विपक्ष को दिखाई नहीं है। बाबा साहेब के बाद देश में दलितों का सबसे बड़ा शुभचिंतक पीएम नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी अगर दलितों के शुभचिंतक खुद को कहते हैं तो वह पहले किसी दलित को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करें।

बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचने का लक्ष्य पूरा

विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा कि NDA की सरकार जबसे बनी है तबसे यह लक्ष्य तय किया गया था बिहार के किसी भी कोने से पटना तक पहुंचने में पांच घंटे लगेंगे। यह लक्ष्य पूरा कर लिया गया। इसके लिए मैं NDA सरकार का धन्यवाद देता हूं।  पटना पूर्णिया एक्सप्रेस वे, राम जानकी कॉरिडोर समेत कई महत्वपूर्व सड़कों पर काम चल रहा है।

विपक्ष के विधायक ने जाम और इन सड़कों की समस्या को उठाया

सदन में पथ निर्माण विभाग के बजट में चर्चा करते हुए विपक्ष के विधायक ऋषि कुमार ने कहा कि नौबतपुर में जाम लगता है। इस पर काम करने की जरूरत है। जब भी कोई नई सड़क बनती है तो जमीन अधिग्रहण होती है। इस अधिग्रहण में किसानों को काफी कम पैसा मिलता है। इतना ही नहीं उन्हें सालों साल मुआवजे का इंतजार करना पड़ता है। दानपुर से कोईलवर तक जाने वाली सड़क में लगने वाले जाम को लेकर विधायक ने सवाल उठाया। 

भाजपा विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धि 

भाजपा विधायक ने पथ निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा करते हुए NDA सरकार की उपलब्धि गिनाई। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार ने अलकतरा घोटाला किया, उनके लोग सवाल उठाते हैं। इनलोगों ने माताओं बहनों का अपमान किया। फिर, बिहार महिलाओं अत्याचार करने का हक महागठबंधन के लोगों को नहीं देगी। हमलोग दलित और गरीबों के विकास की बात करते हैं। NDA सरकार संपूर्ण बिहार के विकास की बात करती है। विपक्ष के लोगों से अपील है कि आप लोग विकास के लिए NDA सरकार को धन्यवाद दीजिए।

लंच ब्रेक के बाद शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही

बिहार विधानसभा सभा की कार्यवाही शुरू हो गई। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों को बताया कि उन्हें बजट सत्र पर चर्चा के लिए कितना समय दिया जाएगा। इसके बाद पथ निर्माण के समेत छह विभागों का बजट पेश किया जाएगा। 

विधान परिषद् में भी भड़क गए सीएम नीतीश कुमार

आज बिहार विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद की पार्टी की महिला एमएलसी पर भड़क गए। उन्होंने राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा, “जब इनके पति डूब गए, तो इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया।” दरअसल, एमएलसी शशि यादव स्कूलों से जुड़े सवाल उठा रही थीं, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्से में आ गए। राजद की महिला एमएलसी महिला हिंसा (नालंदा में महिला के तलवों में कील ठोकने) और शिक्षा मामले पर प्रदर्शन कर रही थीं। इसी पर सीएम नीतीश कुमार खड़े हो गए और लालू राज पर हमला बोला।

लंच ब्रेक ने बाद पेश हुआ सात विभागों का बजट

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सदन में छह विभागों के बजट पेश किए गए। 


Read More News

साक्षात्कार : ज्ञान के आधार पर भारत को विश्वगुरु बनाने का मूल प्राचीन ग्रंथों में निहित : एकनाथ शिंदे

वाराणसी, भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक...

Read More