बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आज होगी ताजपोशी 

News Saga Desk

पटना। बीजेपी के प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें औपचारिक तौर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की ताजपोशी की जाएगी। उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। इनके अलावा बाकी बचे 4 संगठन जिला के जिलाध्यक्षों की घोषणा भी इस की जाएगी।

डिप्टी सीएम बने प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावक

दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हो गई है। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मंत्री मंगल पांडेय और MLC संजय मयुख उनके प्रस्तावक बने। नियम के मुताबिक दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।

अध्यक्ष के लिए मंत्री पद से दिया है इस्तीफा

पार्टी की ओर से जुलाई 2024 से ही दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद औपचारिक संगठन चुनाव से पहले 27 फरवरी को दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार में राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More