RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली होंगे रवाना 

News Saga Desk

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार, लालू यादव को शरीर में घाव होने के कारण परेशानी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज चार बजे दिल्ली रवाना किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू यादव का इलाज पहले उनके राबड़ी आवास में ही चल रहा था, लेकिन उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली ले जाने की सलाह दी। पिछले कुछ दिनों से लालू यादव बीमार थे और अब उनकी स्थिति गंभीर हो गई है। आपको बता दें कि साल 2022 में लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इसके बाद वे काफी स्वस्थ नजर आ रहे थे। इससे पहले 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी हुई थी। इसके अलावा, 2022 में ही उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया है, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर राजद कार्यकर्ता और समर्थक चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


Read More News

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

रांची में रामनवमी पर बिजली विभाग की एडवाइजरी, झांकियों की ऊंचाई 13 फीट तय, सुरक्षा के सख्त निर्देश

रांची : रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण...

Read More