News Saga Desk
कैमूर। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज के पास मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे उत्पाद विभाग की एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो होकरअचानक अनियंत्रित सड़क किनारे पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार एसआई सहित कुल चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुर्गावती पहुंचाया, साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, मोहनिया भेजा गया। इनमें एसआई और दो सिपाहियों को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने सिपाही रवीश कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो को हड्डी टूटने की वजह से सदर अस्पताल, भभुआ भेजा गया है। घायलों में एसआई ओम प्रकाश शाह, सिपाही देवेंद्र यादव और रवीश कुमार सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना किसी अपराधी का पीछा करने के दौरान घटी।
No Comment! Be the first one.