रांची में भाजपा नेताओं ने सुना ‘मन की बात’, बाबूलाल मरांडी बोले-प्रेरणादायी रहा पीएम मोदी का संबोधन

News Saga Desk

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वर्ष के आखिरी मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, विधायक राज सिन्हा, विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक अनंत ओझा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। मरांडी ने कहा कि वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा है और प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर, खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश को मिली सफलताओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल सरकार की उपलब्धियों को सामने लाती है, बल्कि समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More