News Saga Desk
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को घोषित कर दी। सूची में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन को अवनाशी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों के नाम
भाजपा ने मायलापुर सीट से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को भी टिकट दिया है। सूची में राष्ट्रीय महिला मोर्चा प्रमुख वनिथी श्रीनिवासन और प्रदेश अध्यक्ष नैनार नैनार नागेंद्रन के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, सूची में के. अन्नामलाई का नाम नहीं है, क्योंकि उन्होंने पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
चुनाव प्रक्रिया और सीटों का विवरण
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं। गठबंधन समझौते के तहत भाजपा को 27 सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिला है। राज्य में मतदान 23 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को की जाएगी।
No Comment! Be the first one.