जगन्नाथपुर सेक्टर-2 में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 5 सदस्य लाठी-डंडे और फरसे से घायल

News Saga Desk

रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2, साइड-5 में एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में प्रभुनाथ सिंह और उनकी बेटी को चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनका हाथ भी टूट गया है। उनके दोनों बेटे मनीष कुमार और कुमार गौरव के हाथ में भी फैक्चर हुआ है।
इस घटना को लेकर मनीष कुमार ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पांच आरोपियों — महंगू यादव, उनके बेटे गुड्डू यादव, पंकज यादव, तिलेश्वर यादव और पड़ोसी अंकित पांडेय — को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अंकित का भाई अंकुश पांडे और अन्य नामजद आरोपी, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, फिलहाल फरार हैं।

बताया जा रहा है कि मवेशी बांधने को लेकर महंगू यादव और उनके पड़ोसी जज यादव के बीच विवाद चल रहा था। जज यादव ने प्रभुनाथ सिंह से अनुरोध किया था कि वे महंगू यादव को समझाएं। प्रभुनाथ सिंह जब उन्हें समझाने गए, तो इसी के बाद शुक्रवार देर रात आरोपियों ने लाठी, डंडा और फरसे से उन पर और उनके परिवार पर हमला कर दिया।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More