बोकारो में महिला नक्सली समेत 2 मारे गए: गिरफ्तार पति ने बताया ठिकाना

News Saga Desk

बोकारो। झारखंड के बोकारो में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर शांति देवी और मनोज टुडू मारे गए। पुलिस की यह सफलता शांति के पति 15 के इनामी नक्सली रणविजय की गिरफ्तारी का नतीजा था। रणविजय ने ही पुलिस को एक दिन पहले पत्नी और अपने दस्ते के ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी। इसी जानकारी के बाद सुरक्षाबल नारायणपुर थाना के जड़वा जंगल पहुंचे और उनकी नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एरिया कमांडर शांति देवी मूल रूप से गिरिडीह जिले के खोखरा थाना क्षेत्र के चतरो आटाबेरा गांव की रहने वाली थी। शांति पर खोखरा, भेलवा घाटी और डुमरी थाना में मामले दर्ज हैं। वहीं, गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के धवाटांड़ गांव निवासी नक्सली संगठन के सदस्य मनोज टुडू पर गिरिडीह मुफस्सिल थाने में कई मामले दर्ज हैं।

एक AK-47, दो इंसास राइफल बरामद

वहीं, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने AK 47 समेत कई ह​थियार, गोली व सामान बरामद किए हैं। इनमें दो इंसास राइफल, एक AK-47 राइफल, 7.62 एमएम की 158, 5.56 एमएम की 349, 5.56 मिमी एलएमजी की एक मैगजीन, 5.56 एमएम की 2 इंसास की मैगजीन, AK-47 की 2 मैगजीन सहित कई सामान शामिल हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More