बोकारो: बंद होने के बाद भी पैसे जमा कर रहा था सहारा इंडिया, CID ने किया सील

 News Saga Desk

बोकारो। बंद होने के बाद भी पैसे जमा कर रहा था सहारा इंडिया, CID ने किया सील बोकारो जिले के गोमिया में सहारा इंडिया के ब्रांच ऑफिस को सीआईडी ने शनिवार को सील कर दिया। यह ऑफिस गोमिया के बैंक मोड़ इलाके में स्थित है। इस कार्रवाई को दौरान गोमिया के अंचल अधिकारी अफताब आलम भी मौजूद थे। सीआईडी को गुप्त जानकारी मिली थी कि इस ब्रांच में अब भी लोगों से पैसा जमा कराया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने ऑफिस को सील कर दिया। वहीं ब्रांच के कर्मचारियों का कहना है कि यहां किसी तरह का वित्तीय लेन-देन नहीं हो रहा था। उन्होंने दावा किया कि कार्यालय में सिर्फ गृह मंत्रालय द्वारा निवेशकों के लिए बनाए गए पोर्टल पर त्रुटियों को सुधारने का काम चल रहा था। 


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More