News Saga Desk
मुंबई। भारतीय सिनेमा के महानायक और दर्शकों के प्रिय अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। इस दुखद ख़बर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट पर बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे पहुँचे, जिनमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, आमिर खान और करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके शानदार योगदान को याद किया।
छह दशक से भी अधिक लंबे अपने अभिनय सफर में धर्मेंद्र ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया और फिल्म इंडस्ट्री में ‘ही-मैन’ के नाम से पहचान बनाई। उनकी यादगार भूमिकाएँ और उनका विनम्र व्यक्तित्व हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेगा।
फिल्म जगत ने आज अपना एक चमकता सितारा खो दिया है।
No Comment! Be the first one.