पीएम आवास योजना में घूसखोरी, पंचायत सचिव ₹2500 लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

News Saga Desk

हजारीबाग: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुक से रिश्वत मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की ट्रैप टीम ने हुवाग पंचायत के पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह को 2500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

इस मामले में हुवाग गांव निवासी मो. अलीजान अंसारी ने एसीबी हजारीबाग कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ है, लेकिन पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगे जाने के कारण उन्हें अब तक पहली किस्त की राशि नहीं मिली थी, जबकि अन्य लाभुकों को भुगतान हो चुका था।

शिकायत के अनुसार, जब लाभुक ने पहली किस्त के भुगतान को लेकर पंचायत सचिव से संपर्क किया, तो सचिव ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और स्पष्ट रूप से कहा कि बिना पैसे दिए किस्त जारी नहीं की जाएगी। रिश्वत देने से इनकार करने पर लाभुक ने एसीबी से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बाद में रिश्वत की राशि दो किस्तों में देने पर सहमति बनी, जिसमें पहली किस्त के रूप में 2500 रुपये तय किए गए। सत्यापन के आधार पर एसीबी हजारीबाग थाना कांड संख्या 14/2025, दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया।

इसके बाद एसीबी की ट्रैप टीम ने दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव प्रभु नारायण सिंह को पहली किस्त की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More