घर में चोरी: सेब और दो दर्जन केले उड़ा ले गए चोर, 5 आरोपी गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिटोला मोहल्ले में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना 21 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में मोहम्मद अजार नामक व्यक्ति ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उनके घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे और घर में रखे कई सामान चुरा ले गए।

प्राथमिकी के अनुसार, चोरों ने उनके टुकटुक (ई-रिक्शा) की दो बैटरियां, करीब सात किलोग्राम सेब और दो दर्जन केले चोरी कर लिए। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।मोहम्मद अजार ने अपनी शिकायत में पांच लोगों के नाम भी लिए हैं, जिन पर उन्हें संदेह है कि वे इस चोरी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कैफ, गुलाम मुस्तफा, अंडा उर्फ अरमान, सनी और दिल्ला भाई को इस घटना में संलिप्त बताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Read More News

Read More