Ola Electric layoff: ओला इलेक्ट्रिक में 1000 से अधिक कर्मचारियों की होगी छंटनी

News Saga Desk

बेंगलुरु। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड 1,000 से अधिक कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को नौकरी से निकालने की योजना बना रही है। कंपनी इसके जरिए अपने बढ़ते घाटे को कम करना चाहती है। इस जॉब कट से प्रॉक्योरमेंट, फुलफिलमेंट, कस्टमर रिलेशन्स और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित कई विभाग प्रभावित होंगे। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि यह छंटनी ओला इलेक्ट्रिक की कॉस्ट कंट्रोल करने की कोशिशों का हिस्सा है। इससे पहले नवंबर 2023 में कुछ मीडिया रिपोर्टों में बताया गया था कि मार्जिन बढ़ाने और प्रॉफिटेबिलिटी की संभावनाओं में सुधार लाने के लिए रिस्ट्रक्चरिंग एफर्ट के तहत ओला इलेक्ट्रिक ने लगभग 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

ओला के शेयरों में 5% की गिरावट

छंटनी की खबरों के बाद आज ओला के शेयर में 5% की गिरावट है। ये नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 54 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। बीते 6 महीने में शेयर में करीब 52% की गिरावट आई है। वहीं इस साल शेयर करीब 37% गिरा है।

तीसरी-तिमाही में ओला का घाटा 50% बढ़ा

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 564 करोड़ रुपए का शुद्ध नुकसान (कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस) हुआ था। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 376 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का लॉस 50% बढ़ा है। कंपनी ने 7 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

ऑपरेशन से कंपनी के कॉन्सोलिडेटेड रेवेन्यू की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह 1,045 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 19% की कमी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 1,296 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More