News Saga Desk
रांची। आज महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। सुबह से ही उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी है। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब थे। इसी बीच किया इलेक्ट्रिक कार से धोनी घर के बाहर निकले। गाड़ी वह खुद ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी बगल वाली सीट में बैठी थीं। धोनी के घर से निकलते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी धोनी को हैप्पी बर्थडे विश करने लगे। सभी इस एक पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। धोनी के चले जाने बाद भी फैंस फूले नहीं समा रहे थे। धोनी की एक झलक पाने के बाद सभी उत्साह से भर गये। हालांकि इस दौरान धोनी ज्यादा देर तक नहीं रूके। वह तुरंत ही वहां से निकल गये। बता दें कि आज धोनी 44वां बर्थडे मना रहे हैं। पूरा देश आज उनके बर्थडे को अलग अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहा है। धोनी के फैन आज के इस दिन को त्योहार की तरह मनाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस ने उनके जन्मदिन को खास तरीके से मना रहे हैं। धोनी के जन्मदिन पर फैंस की दीवानगी देखने को मिल रही है। महेंद्र सिंह धोनी एक नाम है जो सिर्फ क्रिकेट के मैदान में नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसता है।
No Comment! Be the first one.