विधवा से दुष्कर्म के आरोप में ASI पर मामला, महिला बोली- खिड़की तोड़कर घुसा था

News Saga Desk

जामताड़ा।  जामताड़ा के फतेहपुर थाना के एएसआई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप एक विधवा महिला ने लगाया है। आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी एएसआई की पहचान विरंची प्रसाद भोक्ता के रूप में हुई है। आदिवासी विधवा महिला ने जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार रात की है। महिला ने बताया है कि आरोपी उनके घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा था। विरोध करने पर उसने मुंह दबाया और मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। फतेहपुर थाना प्रभारी कुंदन वर्मा ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


Read More News

Read More