इंडिगो सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से उड़ानें ठप, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
इंडिगो एयरलाइंस पिछले तीन दिनों से ऑपरेशन और रोस्टर सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी गड़बड़ी से जूझ रही है, जिसका सीधा असर उड़ानों की नियमितता पर पड़ रहा है। शनिवार को भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। इससे पहले शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी 26 जोड़ी उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिहार में शिक्षकों के फर्जी सर्टिफिकेट का बड़ा खुलासा, 72 हजार दस्तावेज अब भी लंबित
बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, जिनके शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र अब तक वैध साबित नहीं हो सके हैं। शिक्षा विभाग इन शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में तेजी लाने और लंबित मामलों पर कड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।
पटना और दरभंगा से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
पटना | यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने पटना और दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने इसकी पूरी जानकारी साझा की। इन ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति, जमीन सर्वे पूरा, जनवरी 2026 तक डीपीआर तैयार होने की उम्मीद
बिहार में चल रहे रेल विकास कार्यों में तेजी दिखाई दे रही है। डीडीयू–झाझा तीसरी और चौथी लाइन प्रोजेक्ट के बाद अब रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन बिछाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रक्सौल–काठमांडू रेल कॉरिडोर के लिए जमीन सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है और संभावना है कि जनवरी 2026 तक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली जाएगी।
बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद बीजेपी शुरू करेगी समीक्षा व आभार बैठकों की श्रृंखला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव–2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब संगठनात्मक समीक्षा और आभार प्रकट करने की व्यापक पहल शुरू करने जा रही है। पार्टी 8, 9 और 10 दिसंबर को मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, पटना और पूर्णिया में क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन करेगी। इन बैठकों में चुनावी प्रदर्शन का विश्लेषण और आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।
पटना मरीन ड्राइव को मिलेगा भव्य नया रूप, गंगा के 11 नामों से सजेंगे आधुनिक आर्क गेट
पटना का जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) राजधानी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी जगह तेजी से पुख्ता कर रहा है। अब इस लोकप्रिय स्थान को और भव्य व आकर्षक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पटना स्मार्ट सिटी मिशन के तहत गंगा पथ पर व्यापक स्तर पर सुंदरीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।
तेज प्रताप यादव के घर पर 3.5 लाख का बिजली बकाया, 3 साल से भुगतान नहीं-फिर भी कनेक्शन चालू
बिहार में जहां पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाकर प्रीपेड बिलिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है, वहीं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के निजी आवास का बिजली कनेक्शन अब भी पोस्टपेड सिस्टम पर चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि पिछले तीन वर्षों से बिल जमा नहीं होने के बावजूद उनका बिजली कनेक्शन अब तक काटा नहीं गया है। बेउर स्थित उनके निजी घर पर बिजली विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 3 लाख 56 हजार रुपये से अधिक का बकाया बकाया हो चुका है।
पटना-दिल्ली हवाई संकट, Indigo की उड़ानें रद्द, किराया लंदन फ्लाइट से भी महंगा
पटना | देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों में जारी संकट चौथे दिन भी खत्म नहीं हुआ है। पायलटों और क्रू की कमी, तकनीकी दिक्कतों और बदले हुए ड्यूटी टाइमिंग नियमों की वजह से एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। इसका सबसे सीधा असर पटना–दिल्ली एयर रूट पर पड़ा है, जहां हवाई किराया रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने दी बधाई, नाम शामिल करने की घोषणा
बिहार| वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर औपचारिक रूप से बधाई दी है। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 1947 से अब तक देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी व्यक्ति ने दस बार मुख्यमंत्री पद संभाला हो। इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया गया है।
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ सक्रिय, Eve Teaser पर अब सीधे कार्रवाई
बिहार| डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के गृह विभाग संभालते ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। राज्यभर में ‘अभया ब्रिगेड’ को थाने स्तर पर सक्रिय कर दिया गया है। इस पहल के तहत महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर टीम को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौपी गई हैं और संवेदनशील स्थानों की पहचान की जा रही है।