Bihar 12th Board परीक्षा के पहले दिन बवाल: समस्तीपुर में छात्रों पर लाठीचार्ज
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू हो गई है। 15 फरवरी तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन फर्स्ट शिफ्ट में सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे बायोलॉजी (साइंस) और फिलॉस्फी (आर्ट्स) की परीक्षा हो रही है। सुबह 9 बजे सेंटर के गेट बंद हो गए। कई जगह पर छात्र 1-2 मिनट लेट पहुंचे,
रक्सौल हवाई अड्डा निर्माण के लिए बाधा सीमा सतह सर्वेक्षण हुआ शुरू
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने रक्सौल हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दिया है। निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने त्रि-स्तरीय समिति का गठन करते हुए बाधा सीमा सतह
पटना: करंट लगने से हुई ड्राइवर की मौत
पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया राइस मिल के पास ट्रक (MH04l/Y2029) का ऊपरी हिस्सा का बिजली की हाई टेंशन वायर के संपर्क में आ गया। ट्रक के ड्राइवर रमेश कुमार राठौर (50) ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगाई, लेकिन जमीन पर गिरते ही करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
पटना में दिनदहाड़े 50 लाख के गहने लेकर बदमाश हुए रफूचक्कर
बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को एक बड़ी लूट की वारदात हुई। घटना सगुना खगौल रोड पर स्थित एक शॉप में हुई। यहां बदमाशों ने हथियार के बल पर लगभग 50 लाख रुपये के आभूषण और 27 हजार रुपये नकद लूट लिए।
सुसाइड नोट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का नाम लिखकर लड़की ने पिया जहर
जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने हाल ही में जान देने की कोशिश की है। यह घटना ED द्वारा 2 दिन पहले पायल मोदी की कंपनी पर छापेमारी के बाद सामने आयी है। बताया जा रहा है कि पायल मोदी ने कथित तौर पर जहर पी लिया था। इससे पहले पायल ने 4 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मधेपुरा जिले को दी 299 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड की रसलपुर धुरिया पंचायत स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, उदाकिशुनगंज परिसर से कुल 2 करोड़ 99 लाख 56 हजार49 लाख रुपये की कुल 69 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं
सरस्वती पूजा के चंदा विवाद को लेकर गोलियों की तड़ताड़ाहट से दहला मुजफ्फरपुर
बिहार में मुजफ्फरपुर शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अन्तर्गत पोस्ट ग्रेजुएट छात्र हॉस्टल में सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर आज सुबह 12 राउंड
पत्रकारों के साथ किए जा रहे अत्याचार का एक नया उदाहरण है यह घटना : ज्योति सिंह
भागलपुर हवाई अड्डे के समीप बीते गुरुवार को पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित कुमार के साथ सांसद अजय मंडल और उनके समर्थकों के द्वारा मारपीट किए जाने की घटना
जेल में ही रहेंगे अनंत सिंह:कोर्ट ने पुलिस से मांगी केस डायरी
मोकामा शूटआउट केस में पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। पटना सिविल कोर्ट के ACJM 1 की कोर्ट ने इस मामले में पुलिस से केस डायरी की मांग की है। 24 जनवरी से पूर्व विधायक जेल में बंद हैं। 22 जनवरी की शाम मोकामा के नौरंगा में फायरिंग हुई थी।
पटना में BPSC के छात्र पर जानलेवा हमला: बीच सड़क पर चलायी गोली
पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। युवक जिम से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रामकृष्ण पथ पर 2 अपराधियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और गोली चला दी, लेकिन वो बच गया। दूसरी गोली चलाते समय पिस्टल में फंस गई।