Bihar चुनाव 2025: JDU ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 57 नामों पर मिली नीतीश की मंजूरी
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जेडीयू (JDU) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई वरिष्ठ और स्थानीय दिग्गज नेताओं को टिकट दिया गया है।
सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने CISF जवानों से भरी बस को मारी टक्कर, 35 जवान घायल
बिहार के सारण जिले में मंगलवार अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर एक ट्रक ने CISF जवानों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 35 जवान घायल हो गए। हादसा रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ।
नामांकन के दौरान सीपीआई-माले विधायक सत्यदेव राम गिरफ्तार, 20 साल पुराना रेल रोक मामला बना वजह
बिहार विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। दरौली विधानसभा सीट से सीपीआई-माले के मौजूदा विधायक सत्यदेव राम को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पचास लाख रुपये मूल्य का गाजा बगहा में बरामद
पश्चिम चम्पारण | बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना ने विशेष वाहन जाँच अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया सवैया रोड पर ई-रिक्शा से तीन किलो एक सौ ग्राम गांजा बरामद किया है।
डीएम ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा पर जोर
फारबिसगंज/अररिया | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत आज अररिया जिले में अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार ने वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिले में ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के प्रथम रेंडमाईजेशन के बाद चल रहे मशीनों के सेग्रीगेशन (विभाजन) कार्य की समीक्षा के लिए किया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
पटना | बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 71 उम्मीदवार के नाम शामिल है।
अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर | जिले के पीरपैंती अनुमंडलीय कार्यालय परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सह डीएसपी पंकज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने बाखरपुर थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
निकली गई मतदाता जागरूकता रैली
भागलपुर | बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले भर में लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के सुल्तानगंज में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।
पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट, दो घायल, एसएसपी ने किया निरीक्षण, जांच के निर्देश
पटना | सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट की घटना हुई। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं।
शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
पटना | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सारण जिले के रिविलगंज खंड में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन को देख समाज का उत्साह और सहभाग देखने योग्य था। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया गया।