भारत ने नियमों का पालन किया, रूसी तेल से लाभ नहीं उठाया: हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक हिंदी अखबार में लिखे कॉलम के जरिए अमेरिका को जवाब दिया है कि भारत ने रूसी तेल खरीदने में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है, बल्कि यूक्रेन युद्ध के बाद से उसके ऊर्जा व्यापार ने वैश्विक बाजारों को स्थिर करने एवं कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद की है।
टीसीए कल्याणी ने महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाला
भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी टीसीए कल्याणी ने सोमवार को लेखा महानियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया है। वह इस पद पर आसीन होने वाली 29वीं अधिकारी हैं।
सेबी के नियमों का पालन न करने पर एमटीएनएल पर 13.46 लाख रुपये का जुर्माना
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई ने दंडित किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के मानदंडों का पालन न करने के लिए 6.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
हवाई अड्डों के पास इमारतों की ऊंचाई तय करने के लिए जल्द ही होगा अध्ययन: नायडू
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि आगामी हवाई अड्डों के पास इमारतों की ऊंचाई पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन शुरू किया जाएगा। इसके लिए आईसीएओ विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
सोना इस हफ्ते ₹3,030 महंगा, चांदी के भाव में ₹3,666 की बढ़ोतरी; साल भर में सोने की कीमतें 36% तक बढ़ीं
इस हफ्ते सोने के दाम में बड़ी बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार हफ्तेभर के कारोबार के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3,030 रुपए बढ़कर 1,02,388 रुपए पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (शुक्रवार, 22 अगस्त) यह 99,358 रुपए पर था।
तेल एवं गैस के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं: हरदीप पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भारत ने खेलों के लिए अपनी नीतिगत प्राथमिकता और सार्वजनिक निवेश बढ़ाया है। उन्होंने कहा, “इस संबंध में भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने अग्रणी भूमिका निभाई है।”
रिलायंस 125 अरब डॉलर का राजस्व कमाने वाली बनी पहली भारतीय कंपनी : मुकेश अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि भारत तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। रिलायंस 125 अरब डॉलर का राजस्व पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में देश को 2.1 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया।
सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,590 रुपये से लेकर 1,02,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
स्टॉक मार्केट में एआरसी इंसुलेशन की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट
हाई-परफॉरमेंस ग्लास फाइबर रीइंफोर्स्ड पॉलीमर कंपोजिट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एआरसी इंसुलेशन एंड इंसुलेटर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत की। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयरों पर लोअर सर्किट लग गया।
टाटा स्टील पर अमेरिकी टैरिफ का कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं, भारत में स्टील की मांग बढ़ रही: टीवी नरेंद्रन
बिष्टुपुर के सर दोराबजी टाटा पार्क में सर दोराबजी टाटा की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह में टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी नरेंद्रन ने कहा कि अमेरिका के 50 प्रतिशत आयात शुल्क का टाटा स्टील की भारतीय इकाइयों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ेगा।