भारत पर ट्रंप का अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लागू, 5.4 लाख करोड़ रुपये के निर्यात पर पड़ेगा असर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी तेल की खरीद के लिए भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ बुधवार से प्रभावी हो गया। इस तरह भारत पर अमेरिका की ओर से लगाया गया कुल शुल्क अब 50 फीसदी हो गया है। इससे 48.2 अरब डॉलर के भारतीय निर्यात पर असर पड़ेगा।
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार को गणेश चतर्थी के दिन सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। इसके विपरीत चांदी के भाव में आज कोर्ई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,440 रुपये से लेकर 1,02,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
गणेश चतुर्थी पर आज स्टॉक मार्केट में छुट्टी, कमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन में होगा कारोबार
गणेश चतुर्थी के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। आज स्टॉक मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं कमोडिटी मार्केट में आज मॉर्निंग सेशन में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रहेगी, लेकिन इवनिंग सेशन में कमोडिटी मार्केट में सामान्य कारोबार होता रहेगा।
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, सोना और चांदी की घटी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपये से लेकर 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद श्रीजी शिपिंग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव
शिपिंग और लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड के शेयरों ने आज प्रीमियम लिस्टिंग के जरिए अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 252 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
विक्रम सोलर की स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री, लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से आई तेजी
सोलर फोटो-वोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 332 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 340 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 338 रुपये के स्तर पर हुई।
फ्लिपकार्ट त्योहारी सीजन के दौरान 2.2 लाख से अधिक लोगों को देगी रोजगार
ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज फ्लिपकार्ट ने त्योहारी सीजन के तहत अपने कार्यबल में विस्तार किया है। फ्लिपकार्ट ने इसके तहत 2.2 लाख से ज्यादा लोगों को अल्पकालिक रोजगार देने का ऐलान किया है।
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में 100 रुपये से लेकर 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमजोरी आई है। इसके विपरीत चांदी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगा हो गया है।
स्टॉक मार्केट में स्टूडियो एलएसडी की कमजोर शुरुआत, लिस्टिंग के बाद लोअर सर्किट लेवल तक पहुंचे शेयर
टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए ओरिजिनल कंटेंट बनाने वाला मल्टी मीडिया प्रोडक्शन हाउस स्टूडियो एलएसडी के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को काफी निराश कर दिया।
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, मजबूती के साथ कारोबार कर रहे सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई।