महाराष्ट्र के जेएनपीए ने पहली तिमाही में कंटेनर संचालन में 15.52 फीसदी की दर्ज की वृद्धि
महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज करते हुए कंटेनर संचालन में जबरदस्त वृद्धि हासिल की है।
ट्रैवल फूड सर्विसेज का IPO आज से खुला: 9 जुलाई तक कर सकते हैं निवेश, कम से कम ₹14,300 लगाने होंगे
लाउंज और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली कंपनी ट्रैवल फूड सर्विसेज लिमिटेड का IPO आज यानी 7 जुलाई को खुल गया है। ये 9 जुलाई तक खुला रहेगा। कंपनी इस IPO के जरिए 2,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
आज सोने-चांदी के दामों में गिरावट: सोना ₹284 सस्ता होकर ₹96,737 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹1.07 लाख प्रति किलो
घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 500 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 100 रुपये की सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है।
सरकार ने उपभोक्ताओं से बीआईएस प्रमाणित हेलमेट के उपयोग का आग्रह किया
केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को देशभर के उपभोक्ताओं से केवल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) प्रमाणित हेलमेट के उपयोग की अपील की। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम से हर महीने कमाएं ₹9,250, मिल रहा 7.4% ब्याज – जानें जरूरी बातें
सरकार ने जुलाई-सितंबर (Q2FY26) के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप रिटायरमेंट के बाद या इससे पहले अपने लिए हर महीने यानी मंथली इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस का नेशनल सेविंग्स मंथली इनकम अकाउंट सही रहेगा।
एनसीएच ने पिछले दो महीनों में उपभोक्ताओं को वापस किए 7.14 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने पिछले दो महीनों में उपभोक्ताओं को 7.14 करोड़ रुपये का रिफंड उपलब्ध कराया है। ये महत्वपूर्ण निवारण 30 क्षेत्रों में किया गया है, जिसमें रिफंड दावों से संबंधित 15,426 उपभोक्ता शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया।
सेबी का अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त एक्शन, स्टॉक मार्केट में कारोबार पर लगी रोक
मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने अमेरिकी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जेन स्ट्रीट और इससे जुड़ी एंटिटीज के भारतीय शेयर बाजार में एंट्री करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सेबी के अंतरिम आदेश में कहा गया है कि वो जेन स्ट्रीट से 48.4 अरब रुपये यानी लगभग 570 मिलियन डॉलर की राशि जब्त करेगा।
सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में खोला प्रतिनिधि कार्यालय
देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने के लिए दुबई में अपना पहला प्रतिनिधि कार्यालय खोला है। सेल का मध्य पूर्व में पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय इसकी वैश्विक विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।
दो दिन की तेजी के बाद सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक
दो दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी लगातार ऊपर-नीचे होने लगी।