स्टॉक मार्केट में पाटिल ऑटोमेशन की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
लाइन ऑटोमेशन सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी पाटिल ऑटोमेशन के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 120 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
स्टॉक मार्केट में समय प्रोजेक्ट सर्विसेज की मजबूत एंट्री, निवेशकों को 10 प्रतिशत से अधिक का फायदा
ईपीसी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी समय प्रोजेक्ट सर्विसेज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 34 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
राजपूताना स्टेनलेस ने सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए पुनः दाखिल किया डीआरएचपी
गुजरात स्थित स्टेनलेस स्टील कंपनी राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) को फिर से दाखिल किया है।
छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की 2.3 करोड़ की स्टार्टअप योजना शुरू
केंद्र सरकार ने छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए 2.3 करोड़ रुपये की स्टार्टअप योजना शुरू की है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने इसकी घोषणा की है।
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अबतक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4.59 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.39 फीसदी कम है, क्योंकि अग्रिम कर संग्रह धीमा रहा है।
शिवसुब्रमण्यम रमण ने पीएफआरडीए के अध्यक्ष का पदभार संभाला
शिवसुब्रमण्यम रमण ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष के तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए की है।
एचडीबी फाइनेंशियल के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, 25 जून को होगी लॉन्चिंग
नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) एचडीबी फाइनेंशियल के आने वाले आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का एलान कर दिया गया है। 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले कंपनी के 12,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 700 रुपये से लेकर 740 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है।
सोना और चांदी की कीमत में मामूली तेजी
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी नजर आ रही है। भाव में तेजी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,090 रुपये से लेकर 1,01,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
एटेन पेपर्स की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, लिस्टिंग के बाद सीधे लोअर सर्किट पर पहुँचा शेयर
पैकेजिंग इंडस्ट्री के लिए काम करने वाली कंपनी एटेन पेपर्स एंड फोम लिमिटेड के शेयरों की फीकी लिस्टिंग ने आज इसके आईपीओ निवेशकों को काफी निराश किया। कंपनी के शेयरों की पहले तो डिस्काउंट लिस्टिंग हुई, उसके तुरंत बाद बिकवाली के दबाव के कारण इन पर लोअर सर्किट लग गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 96 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे।
सीबीआईसी ने जीएसटी के 8 वर्ष पूरा होने पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फिटनेस और जीएसटी जागरूकता पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों से जुड़ने और जीएसटी के बारे में प्रश्नों के उत्तर देने के लिए समर्पित जीएसटी हेल्प डेस्क स्थापित की गई थी।