होटल में पर्यटक बनकर ठहरे युवक-युवती से चिट्टा बरामद, दोनों गिरफ्तार
शिमला | पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला जिला के रोहड़ू में एक होटल में दबिश देकर यहां ठहरे युवक व युवती से मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दिल्ली के एक युवक और अरुणाचल प्रदेश की युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी से 1.4 करोड़ की ठगी
गौतमबुद्ध नगर | थाना साइबर क्राइम में सेना से रिटायर्ड एक कर्नल ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनसे और उनकी पत्नी से 1.4 करोड रुपए की ठगी कर ली। इन लोगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में ट्रेनिंग देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब उनको ठगी का एहसास हुआ तब उन्होंने शिकायत की।
बच्चों को स्कूल छोड़ने गई महिला के साथ लूटपाट का प्रयास, दो बदमाशों को पकड़कर लोगो ने पीटा
गौतमबुद्ध नगर | अपने बच्चों को आज सुबह को स्कूल छोड़ने गई एक महिला के साथ दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत का परिचय देते हुए बदमाशों का विरोध किया तथा आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने दोनों बदमाशों को पड़कर जमकर धुना तथा पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से विभिन्न जगहों से लूटे हुए सात मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
नाली से अज्ञात शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 पर चाराडीह स्थित आर पी वाई ग्लोबल स्कूल के सामने स्थित नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह जब आसपास के लोग उस ओर टहलने निकले हुए थे तो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति का ध्यान उस ओर गया।
नाेएडा में विभिन्न जगहों पर चार लोगाें से लूट, जांच में जुटी पुलिस
गौतमबुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोग बुधवार की रात लूटपाट के शिकार हो गए। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार
भागलपुर | बिहार में भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के हवाले से गुरुवार को बताया गया कि साइबर थाना पुलिस ने नकली सर्टिफिकेट बनाने वाला कैफे का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
युवक को घर में घुसकर गोली मार दी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तलाश तेज
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में बुधवार की देर रात पोपो मुंडा नमक युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गयी। घटना के बाद लहूलुहान अवस्था में घायल पोपो को परिजनों के द्वारा टीएमएच अस्पताल लाया गया।
फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस
बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार रात आपसी विवाद में बादल नामक अपराधी ने पोपो मुंडा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से पोपो गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि उसे इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
हजारीबाग: कटकमदाग CSP सेंटर से 2.52 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने 4 को दबोचा
हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सीएसपी सेंटर और माइक्रो फाइनेंस कलेक्शन संचालिका से हुई लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि, हथियार और दो बाइक बरामद की हैं।
भटपुरा गांव के बहियार से अर्धनग्न महिला का शव बरामद,हत्या की आशंका
सहरसा | बिहार में सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटौनी पंचायत के भटपुरा गांव के वार्ड संख्या-04 की रहने वाली एक महिला का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गौछारी बहियार में नग्न अवस्था में बरामद किया गया।