राँची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी।
धनबाद में दबंगई की हद, विरोध करने पर फल विक्रेता को कार से 100 मीटर तक घसीटा
धनबाद: केंदुआ मोड़ क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। फल बेचने वाले एक दुकानदार को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटने के बाद चलती गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में चोट आई है।
गिरिडीह में डीजे विवाद के बाद खूनी झड़प: एक की मौत, तीन घायल
झारखंड के गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुट्टी बाजार स्थित रविदास टोला में कल यानि गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
सरायकेला-खरसावां जिला में मारपीट के बाद फायरिंग, एक युवक गंभीर रूप से घायल
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।
धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर पुलिस ने शुरू की सघन जांच
धनबाद: रांची और पटना के बाद अब धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
मतदान के दौरान गिरिडीह में दिनदहाड़े फायरिंग, दो लोग घायल
गिरिडीह शहर के वार्ड नंबर 18 स्थित बक्सीडीह रोड पर सोमवार को मतदान के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4:30 बजे एक बूथ पर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
हटिया रेलवे स्टेशन से 14 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
रांची। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से एक युवक को 14 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ हटिया पोस्ट की टीम द्वारा विशेष निगरानी अभियान के तहत की गई।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा
News Saga प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने में रविवार को न्यायालय के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ योन शोषण मामले में पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह जानकारी झूंसी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश मिश्रा ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज के पास्को एक्ट विशेष न्यायालय के निर्देश पर वादी मथुरा के वृंदावन स्थित श्री तुलसी कुंज छत्तीसगढ़ के पीठाधीश्वर के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की तहरीर पर अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी निवासी उत्तराखंड के चमोली बद्रीनाथ धाम एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 351 (3) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की 6 अलग-अलग धाराएं हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को प्रयागराज जिला न्यायालय के पास्को एक्ट विशेष कोर्ट ने झूंसी थाने की पुलिस को वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर, जांच करने का निर्देश दिया था।
शिमला : 25 दिन में 18 आदतन नशा तस्कर भेजे जेल
News Saga शिमला | शिमला में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चल रही मुहिम में पुलिस ने पिछले 25 दिनों में 18 आदतन और संगठित नशा तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और युवाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना जुब्बल पुलिस ने दो आरोपियों सुरेश कुमार उर्फ पप्पू और रजत औक्टा उर्फ बन्नी को हिरासत में लेकर कंडा जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं और पुलिस उन्हें आदतन तस्कर मानती है। पुलिस के मुताबिक सुरेश कुमार उर्फ पप्पू निवासी जुब्बल के खिलाफ वर्ष 2022 और 2023 में थाना जुब्बल में दो मामले दर्ज हुए थे। इन मामलों में उससे क्रमशः करीब 9 ग्राम और 13.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। वहीं रजत औक्टा उर्फ बन्नी निवासी गुन्ट्र (पुराना जुब्बल) के खिलाफ भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। वर्ष 2019 में थाना रोहड़ू में उससे करीब 6.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इसके बाद 2023 में थाना जुब्बल में 25.40 ग्राम चिट्टा और वर्ष 2025 में फिर से करीब 6.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद होने के मामले सामने आए। पुलिस का मानना है कि आदतन तस्करों को समय रहते जेल भेजने से अवैध कारोबार की कड़ी टूटती है और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही यह प्रिवेंटिव कार्रवाई संगठित नशा नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने साफ किया है कि “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या हेल्पलाइन पर दें, जिससे समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री से 15 हजार लीटर स्पिरिट जब्त
नगर निकाय चुनाव से पहले रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए लगभग 15 हजार लीटर स्पिरिट और अंग्रेजी शराब बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया।