यूपी के बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या
बुलंदशहर | उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में सोमवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी दिनेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार से बातचीत कर पुलिस को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।
जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना दादरी पुलिस ने रविवार की रात को एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
लोगों को बंधक बनाकर लूटने वाली गैंग के चार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
जयपुर | करधनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को बंधक बनाकर लूटने वाली गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस जांच में जांच में सामने आया कि गैंग के बदमाश मारपीट कर राहगीरों का अपहरण कर बंधक बनाते थे और फिर सुनसान जगह कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाकर मोबाइल-कैश लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
नगरोटा बगवां में 135 ग्राम चरस बरामद, आरोपित गिरफ्तार
धर्मशाला | जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत नगरोटा बगवां में एक व्यक्ति से 135 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बगवां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी ऑटो में महिला से छेड़छाड़, आरोपित धराया
सिलीगुड़ी | शहर के मुख्य मार्ग हिलकार्ट रोड पर सिटी ऑटो में एक महिला से छेड़छाड़ की घटना घटी है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर एक महिला हाशमी चौक से माटीगाड़ा जाने के लिए सिटी ऑटो में चढ़ी थी। कुछ दूर जाने पर ऑटो में सवार एक व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
ऐलनाबाद में रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की मौत, आठ घायल
सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले के ऐलनाबाद कस्बे में शनिवार सुबह हनुमानगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात महिलाओं और एक पुरुष समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
धनबाद में अपराधियों का कहर, दिनदहाड़े महिला पुलिसकर्मी और अस्पतालकर्मी बनी चेन स्नैचिंग की शिकार
धनबाद में बाइकर्स गैंग का उत्पात बढ़ गया है। अब वे महिला पुलिसकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को धनबाद थाना क्षेत्र में चेन झपटने की दो-दो घटनाएं घटीं। इसमें एक महिला अस्तालकर्मी व एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।
204 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
रायगढ़ | थाना छाल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाली महिला को आज शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चन्द्रशेखरपुर ऐडू स्थित राजस्थान होटल के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है।
साहिबगंज में घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक का नाम राजकुमार यादव था। अपराधियों ने गोली उसकी दाहिनी आंख के ऊपर मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
आठ मिनट में एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश, गार्ड को बनाया बंधक
अजमेर | किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एसबीआई एटीएम लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रूपनगढ़ रोड स्थित विश्वकर्मा स्कूल के सामने बने एटीएम बूथ पर स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 बदमाश पहुंचे और वहां ड्यूटी दे रहे गार्ड को बंधक बना लिया।