रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल की लाश बरामद, शव के 6 टुकड़ों से ऑनर किलिंग की आशंका
पटना में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिली है। दोनों के सिर, गर्दन और पैर अलग-अलग पड़े थे। पुलिस इसे ऑनर किलिंग बता रही है। उनके मुताबिक रात में हत्या कर सुबह बॉडी ट्रैक पर फेंकी गई। मर्डर को सुसाइड बताने की कोशिश की गई।
बीएसएफ की कार्रवाई में गोल्ड बिस्कुट बरामद
कूचबिहार | दिनहाटा-2 प्रखंड के चौधरीहाट के जागीर बालाबाड़ी सीमा पर एक टेनिस बॉल के अंदर से लाखों रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 138 वीं बटालियन की कार्रवाई में 364.750 ग्राम सोना बरामद किया गया है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 40 लाख 97 हजार 347 रुपया है।
आग्नेयास्त्र के साथ अपराधी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी | भक्तिनगर थाने की पुलिस ने एक शख्स को आग्नेयास्त्र और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम सौविक कुंडू है। वह सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 41 के बैकुंठपल्ली इलाके का निवासी है।
आंगनबाड़ी के नाम पर साइबर ठगी, दो खातों से सवा लाख रकम पार
मीरजापुर | उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में साइबर अपराधियों ने आंगनबाड़ी का पोषण टेकर बनकर फोन किया और कई लाभार्थियों को जाल में फंसाकर उनके खाते से पैसे उड़ा लिए। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
पटना में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, रंजिश या प्रॉपर्टी विवाद की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच
बिहार की राजधानी पटना में राजद (RJD) नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार राय उर्फ आला राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे।
प्रयागराज में इण्टर के छात्र की धारदार हथियार से हत्या
प्रयागराज | उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित करछना थाना क्षेत्र में लाला का पुरवा गांव में बुधवार को बारहवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नोएडा के हॉस्टल में गोलीबारी: घायल दुसरे छात्र की भी हुई मौत
गौतमबुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के हॉस्टल में मंगलवार को गोली चलने से एक छात्र मौत हो गयी थी। दूसरे घायल छात्र देवांश चौहान ने इलाज के दौरान बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में कल मृत घोषित हुए एमबीए के छात्र दीपक कुमार (22) पुत्र देवला वेंकट निवासी चिलकुलरी आंध्र प्रदेश के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजन आज तड़के फ्लाइट से आंध्र प्रदेश के लिए लेकर निकल गए हैं।
“जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 100 करोड़ की ठगी कांड में दंपति गिरफ्तार”
जमशेदपुर पुलिस ने ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। 100 करोड़ रुपए से अधिक के ठगी मामले में मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हजारीबाग में दिनदहाड़े लूट: CSP से 2.52 लाख रुपये उड़ाकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी दामोडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय ग्रामीण महिला खेलांति देवी, जो यहां सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाती हैं, रोज की तरह सुबह लगभग 10 बजे अपना केंद्र खोलकर पूजा-अर्चना कर रही थीं।
चार लाख 60 हजार के सोना-चांदी व अन्य सामग्री के साथ चोरी का अंतर्राज्यीय आराेपित गिरफ्तार
काेंड़ागांव | जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने सोना-चांदी चोरी करने वाले एक अंर्तराज्यीयचोर काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक जोडी सोने का बाली 4.350 ग्राम, एक जोड़ी सोने का झुमका 7.960 ग्राम, 384 नग चांदी के जेवरात कुल वजन 1.188 किलो, एक टाटा कंपनी का कार , एक हिरो कम्पनी का ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक किपैड मोबाईल, एक वाॅकीटाकी, एक ड्रील मशीन का सेट व अन्य सामग्री अनुमानित बाजार मूल्य चार लाख 60 हजार रूपये बरामद किया गया है।