नाेएडा में पटाखे बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। आगामी त्याेहारों को देखते हुए अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य तेजी से शुरू हाे गया है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध होने के बावजूद इन इलाकाेें में पटाखों का निर्माण, भंडारण, बिक्री का कार्य हाे रहा है। इसका खुलासा साेमवार काे उस वक्त हुआ है जब दादरी थाना की पुलिस ने पटाखा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
बिहार के कटिहार में पिकअप वाहन से 9 मवेशी बरामद, 4 पशु तस्कर गिरफ्तार
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कुर्सेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक परिवहन किए जा रहे 09 मवेशियों को बरामद कर 04 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीते रात्रि को की गई, जब कुर्सेला थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन पर पशुधन का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
रातू गोलीकांड : वारदात के महज 12 घंटे में पुलिस ने पकड़े अपराधी
रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड इलाके में बीती रात हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तत्काल जांच शुरू कर दी थी।
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कम्पनी के अधिकारी से 1.97 करोड़ की ठगी
नोएडा, गौतमबुद्ध नगर | शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक कम्पनी के अधिकारी से 1.97 करोड़ रुपए की साइबर अपराधियों ने ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर क्राइम पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
स्कॉर्पियो से शराब का होम डिलेवरी करने वाला धंधेबाज गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | जिले के छतौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। उसके स्कॉर्पियो से ब्लेंडर प्राइड की 750 एमएल की दो बोतल और आईडी ब्लू की 180 एमएल की 10 बोतल बरामद की गई है।
बिहार के पूर्वी चंपारण से दो तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जीतना थाना पुलिस और एसएसबी ने गुप्त सूचना पर संयुक्त कारवाई में करते हुए छह किलोग्राम ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो मोटरसाईकिल पर सवार दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के चर्चित बच्चा पासवान हत्याकांड के आरोपी जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पैसे लेन-देन विवाद में हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार
कटिहार | बिहार में कटिहार जिला के कुर्सेला थाना पुलिस ने हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 28 अगस्त को वादी वसंती देवी ने अपने बेटे के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वादी ने आरोप लगाया था कि बबलू साह और उसके बेटे मयंक के द्वारा उनके बेटे को गायब करने की आशंका है। इस मामले में कुर्सेला थाना में कांड संख्या 184/25 दर्ज किया गया था।
ऑटो ड्राइवर की छेड़खानी से बचने के लिए छात्रा ने चलते वाहन से लगाई छलांग, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
रांची के अनगड़ा-हुंडरू फॉल मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि ऑटो चालक द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने के बाद छात्रा ने चलते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। फिलहाल उसका इलाज शालिनी अस्पताल में चल रहा है।
पति की हत्या कर घर में दफनाया शव, पत्नी गिरफ्तार; 10 दिनों से लापता था युवक
धनबाद जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आज शव को बाहर निकाला जाएगा।