पुलिस का बड़ा प्रहार: क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड गैंग के पांच जालसाज सलाखों के पीछे
जयपुर | साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर संग्राम’ के तहत अलवर पुलिस ने एक बड़े क्रिप्टो करेंसी धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर उन्हें ‘क्रिप्टो’ में निवेश करने के नाम पर ठगते थे।
मोतिहारी में बड़ी चोरी, 8 लाख के गहने लेकर फरार बदमाश
मोतिहारी जिले से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मेहसी थाना क्षेत्र के सुलशाबाद में चोरों ने एक घर में घुसकर 8-10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है। यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन फिर भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी हैं।
जागीरोड इलाके से चार ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार
मोरीगांव (असम) | मोरीगांव जिलांतर्गत जागीरोड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर ड्रग्स की तस्करी में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिनदहाड़े कारोबारी से 30 लाख रुपये की लूट
पूर्वी सिंहभूम | शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप लूटने के बाद गुरुवार को बिष्टुपुर में दिनदहाड़े एक और सनसनीखेज घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
मोतिहारी में कंटेनर पर लदी 8 नई आल्टो कार से विदेशी शराब बरामद
पूर्वी चंपारण | जिले के पीपराकोठी थाना पुलिस ने वाहन ढोने वाली एक कंटेनर लाॅरी ट्रक से 132 पेटी विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए शराब तस्करी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है।बरामद शराब कंटेनर लाॅरी ट्रक पर लदी 8 नई अल्टो कारों के अंदर छिपाकर रखी गई थी।पकड़े गये विदेशी शराब की कीमत 20 लाख रूपये से ज्यादा आंकी गई है।
अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में तीन बांग्लादेशी धराये
सिलीगुड़ी | सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक के नाम अमल चंद्र रॉय और उनके दो बेटे गौतम रॉय तथा पंकज रॉय है।
गायब नाबालिग राजस्थान से बरामद, आरोपित गिरफ्तार
पलामू | तरहसी प्रखंड क्षेत्र से गायब 17 साल की दलित नाबालिग लड़की को राजस्थान से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की को शादी की नियत से भगा ले जाने के आरोपित चैनपुर के गरदा गांव के बॉबी आलम, पिता लतीफ उर्फ कुद्दूस मियां को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स दुकान से लूटे नकदी सहित लाखों के गहने
पूर्वी सिंहभूम | दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वैलर्स दुकान से नकदी सहित लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर घटी। वर्धमान ज्वैलर्स में पांच से सात की संख्या में हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर घुसे और पलक झपकते ही लाखों रुपये मूल्य के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए।
एमजीएम अस्पताल परिसर से बाइक चोरी
पूर्वी सिंहभूम | मानगो डिमना चौकी क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर से मंगलवार देर रात एक युवक की अपाचे बाइक चोरी हो गई। पीड़ित राहुल कुमार, जो कदमा न्यू रानी कुदार के रहने वाले हैं। वह अपने पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। गंभीर हालत के कारण पिता को भर्ती कराया गया और राहुल ने अपनी अपाचे बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर दी।
एसटीएफ ने पकड़ा अंतरराज्यीय मोबाइल तस्करी सिंडिकेट, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली | दक्षिण-पूर्व जिले की एसटीएफ टीम ने एक संगठित अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपिताें में गिरोह का सरगना मोहतार शेख भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 228 महंगे मोबाइल फोन और .315 बोर की तीन देशी कट्टे व 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।