नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्य टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार
पूर्वी सिंहभूम | चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्रियों को नशा खिलाकर लूटने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमांडेंट पी. शंकर कुट्टी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में आरपीएफ उड़नदस्ता दल ने शनिवार देर रात विशेष गश्ती अभियान चलाते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से नशाखुरानी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जामताड़ा निवासी निरंजन मंडल उर्फ छानो मंडल और विदुर मंडल के रूप में हुई है।
एटीएम से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार आराेपित गिरफ्तार
जालाैन | उरई कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एटीएम से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के चार चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 बैटरियां, तमंचा बरामद किया है। चोरों ने उरई व डकोर कोतवाली क्षेत्र के कई एटीएम केबिनों से बैटरी चोरी की थी।
जींद पुलिस ने ज्वैलर्स लूटकांड में तीन को किया गिरफ्तार
जींद | जींद-रोहतक बॉर्डर नहर से गांव पौली की तरफ ज्वैलर्स से हुए पचास लाख कीमत के गहनों की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुएतीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी संजय ने बताया कि लूट के आरोपितों की पहचान जुलाना निवासी सुमित, जुलाना निवासी हरिओम, बुढाखेड़ा का जतिन के रूप में हुई। तीनों आरोपितों को जुलाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। साइबर और सीसी टीवी की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
टहलने निकली महिला से चैन की छिनतई, वारदात सीसीटीवी में कैद
भागलपुर | जिले के सबसे शांत और प्रतिष्ठित माने जाने वाले इलाके ज्योति विहार कॉलोनी मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बना लिया। बाइक पर सवार तीन अपराधी महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
हर्ष फायरिंग करने वाला मुखिया पुत्र गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण | पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले मुखिया पुत्र को गिरफ्तार किया है।दरअसल मुखिया पुत्र का हर्ष फायरिंग करने वाला वीडियो कुछ दिन से वायरल था,जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी युवक गिरफ्तार किया है।
सतलुज किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव
शिमला | जिला शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहरी पुल के पास सतलुज नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस चौकी सैंज से थाना कुमारसैन को शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद थाना कुमारसैन से एएसआई कमल कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।
फिरोजाबाद: मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, एक को गोली लगी
फिरोजाबाद | शिकोहाबाद थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात दाे शातिर लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दाैरान एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
व्यवसायी की डिक्की से दो लाख पार, चार मिनट में वारदात कर भागे बदमाश
चित्तौड़गढ़ | शहर के कोतवाली थाना इलाके में शुक्रवार शाम व्यवसाई की स्कूटी की डिक्की तोड़ कर दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाश स्कूटी खड़ी करने के 4 मिनट में ही दिल्ली तोड़ का नकली ले भाग निकले। मामले की जानकारी मिलने के बाद व्यवसायी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। संदिग्ध बदमाशों के संबंध में तलाश की जा रही है।
डूंगला के मंदिर में तोड़ फोड़ करने वाला पकड़ा, तलाशी में जिंदा कारतूस के साथ एक अन्य चढ़ा हत्थे
चित्तौड़गढ़ | जिले के डूंगला मुख्यालय पर गत दिनों धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ के मामले में आखिर पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में गिरफ्तार किए आरोपित से अनुसंधान जारी है। इससे और भी खुलासे हो सकते हैं।मामले में अन्य आरोपितों की संलिप्तता के मामले में अनुसंधान जारी है। वहीं तलाशी के दौरान एक अन्य आरोपित को 12 बोर बंदूक के 19 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जो कि हिस्ट्रीशीटर है।
पुलिस मुठभेड़ में गौतस्कर के पैर में लगी गोली
बलिया | बलिया पुलिस ने गौतस्करी में संलिप्त एक बदमाश को एक मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश तैयब खान के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।