ज्वाली में गाड़ी से अफीम बरामद, एक गिरफ्तार
धर्मशाला, जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत एक गाड़ी से 19.76 ग्राम अफीम बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी जिला पुलिस नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ज्वाली के तहत जखाड़ा चौक में गश्त के दौरान चंदन कुमार पुत्र देव राज निवासी चलवाड़ा तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा की गाड़ी नम्बर एचपी 12-एफ-3645 की तलाशी के दौरान 19.76 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उपरोक्त आरोपी को गिरफतार किया है।
गुवाहाटी में चोरी का आरोपित गिरफ्तार
गुवाहाटी, गुवाहाटी महानगर की बशिष्ठ पुलिस की एक टीम ने चोरी मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बशिष्ठ पुलिस थाने की ईजीपीडी टीम ने ब्रिंदाबन पथ (हॉकी स्टेडियम के पास) एक घर में हुई चोरी के मामले मे चोर को गिरफ्तार किया । सोने के गहने और 7,500 रुपये नकद चोरी मामले में पुलिस ने सद्दाम अली (24) को गिरफ्तार किया, जो बाक्सा जिला का रहने वाला है। विश्वसनीय इनपुट के आधार पर बाक्सा के सोनबारी में तलाशी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपित सद्दाम अली के पास से पुलिस ने एसक ने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली, छह सोने की चूड़ियां, 120 चांदी के झुमके और एक आभूषण बैग बरामद किया। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
ब्राउन सुगर तस्करी का मास्टरमाइंड संजय यादव गिरफ्तार,काफी दिनों से पुलिस को थी तलाश
अररिया, भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में ब्राउन सुगर तस्करी का मास्टरमाइंड संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को इनकी लंबे अरसे से तलाश थी।बसमतिया थाना में एनडीपीएस समेत संगीन मामलों में इनके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।बसमतिया थाना पुलिस ने संजय यादव को बसमतिया बाजार से गिरफ्तार किया।इस बात की जानकारी फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने दी।
भाई के सामने नाबालिग से किया दुष्कर्म,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां भाई के सामने ही नाबालिग बहन से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया गया कि पीड़िता अपने भाई के साथ बाईक पर सवार होकर बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान बाईक को रोक कर उसे उतारने के बाद दुष्कर्म किया गया। घटना चैलाहां चौक से फुलवार जाने वाले मुख्य मार्ग में बरवाडीह पुल के समीप की बतायी गई है।
प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर की खुदकुशी
पेशरार प्रखण्ड के दुंदरु में दिल दहला देने वाला मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। यहां प्रेमी ने सारे हदे पार करते हुए प्रेमिका का चाकू से मारकर हत्या कर दी। फिर उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक में डाला। वही ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले खुद जंगल में भागकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
गिरिडीह: दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने उड़ाए 3 लाख के जेवरात, सिले हुए नए कपड़े भी ले गए
गिरिडीह जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी की वारदातों में तेजी से इजाफा हो रहा है और पुलिस-प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।
कोलकाता: कॉलेज कैंपस में लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप, 3 आरोपी हिरासत में; BJP का आरोप– एक आरोपी TMC से जुड़ा
कोलकाता में लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया है। घटना 25 जून की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का नाम मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) है।
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार लाखों के गहने और मोबाइल बरामद
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगुटू में किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति के घर से की गई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन
जमशेदपुर में टाटा स्टील इंजीनियर के घर से 20 लाख के जेवरात की चोरी
मानगो थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैसल के आवास से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हो गयी हैं। चोरी का शक किसी परिचित पर जताया जा रहा है।
कुल्हाड़ी से माता-पिता की हत्या, पत्नी पर भी किया हथौड़े से हमला – बेटे की हैवानियत से दहला इलाका
गुमला जिले में बेटे ने माता-पिता की हत्या कर दी। घटना बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जीलपीदह गांव की है। आरोपी की पहचान प्रकाश असुर (35) के रूप में हुई है। वहीं मृतकों में पिता शनिचरवा असुर (60) और माता देवमणिया असुर (55) शामिल है।