रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा वॉइस नोट, करोड़ों की रंगदारी की मांग, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिलने का मामला सामने आया है। वॉइस नोट में उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही रणवीर सिंह ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी
पटना सिविल कोर्ट को बुधवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए कोर्ट परिसर को खाली करा दिया।
दुमका में महिला और मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के गांधी मैदान के समीप सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे झाड़ियों से एक महिला और उसकी मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
रांची में ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट से हड़कंप, पुलिस पर भी हुआ हमला
रांची के कचहरी चौक में बीती रात अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मारपीट की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। घायल ट्रांसजेंडर को तुरंत पुलिस ने अस्पताल भेजा। घटना में उसका पैर टूट गया, जिसे पुलिस ने पुष्टि की है।
अनगड़ा में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 19 देसी हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण और बिक्री के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 19 देसी अवैध हथियार, 4 अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
हजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्कूटी जब्त
हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कपका गांव से एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 फरवरी को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर गठित टीम द्वारा की गई।
रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
राजधानी रांची के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।
युवराज मेहता मौत मामला: इलाहाबाद हाई कोर्ट से बिल्डर अभय कुमार को बड़ी राहत
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एमजेड विशटाउन के मालिक और बिल्डर अभय कुमार को बड़ी राहत दी है।
नगर निकाय चुनाव से पहले अवैध शराब पर सख्ती, उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
रामगढ़: नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका सह उपायुक्त, रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर बुधवार, 5 फरवरी 2026 को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सघन एवं व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।
एसीबी का बड़ा खुलासा: झारखंड शराब घोटाले में विनय सिंह ने की 70 लाख की वसूली
झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को एक अहम जानकारी हाथ लगी है। एसीबी के अनुसार, फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर हुए घोटाले में विनय सिंह ने 70 लाख रुपये की वसूली की थी।