समेकित जांच चौकी पर 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नवादा, बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित समेकित जांच चौकी नवादा जिले के रजौली में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक युवक को 11 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
लूटपाट करने वाले अपराधिक गिरोह के छह अपराधी गिरफ्तार , हथियार और जेवर बरामद
लूटपाट करने वाले आपराधिक गिरोह के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में
नालंदा जिले में लोन के नामपर ठगी करने वाला पांच साइबर ठग गिरफ्तार
नालंदा, नालंदा के आरक्षी अधीक्षक भारत सोनी के विशेष निर्देश पर कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरडीह गांव में शनिवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी के नेतृत्व में की गई।
अंतरराज्यीय साइबर फ्राॅड गिरोह का खुलासा,एक गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण, एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के एक शातिर को कटिहार से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश मुखर्जी के रूप में हुई है।जिसके खिलाफ देश के आठ राज्यों में 21 से अधिक साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आकाश ने पूछताछ के दौरान साइबर फ्राॅड गिरोह के दो मास्टरमाइंड के नामो का खुलासा किया है,जो कर्नाटक के रहनेवाले हैं।इसके साथ ही इस गैंग में कई इंजीनियर व साइबर तकनीकी के जानकार भी शामिल हैं।
अफीम और ब्राउन शुगर का सप्लायर गिरफ्तार, दो करोड़ का ड्रग्स और 44.57 लाख बरामद
अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है।
दोस्त ने ही किडनैप कर परिवार से मांगी 25 लाख फिरौती, पैसे नहीं मिलने पर की हत्या
बोकारो में अपहृत छात्र की हत्या का मामला सुलझ गया है। मामले में मृतक के करीबी दोस्त ने ही उसका अपहरण कर हत्या किया था। दोस्त ने पहले 19 वर्षीय देवाशीष को जबरन शराब पिलाई, फिर गला घोंटकर हत्या की और शव को OLX ऐप से किराए पर लिए गए घर में दफना दिया।
गुमला में अपराधी ने व्यवसायी को मारी गोली, लूटपाट कर कैश भी ले गये
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत क़ासिर बाजार में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी और मौके से नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रायडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मार कर हत्या
जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में अपराधियो ने गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवहर जिला के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है,जो मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे।
रांची के एक घर में काम करने वाली नौकरानी कीमती सामान लेकर बॉयफ्रेंड संग फरार, मालिक ने की सावधानी बरतने की अपील
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित रातू रोड के इंद्रपुरी मोहल्ले में एक कपड़ा व्यवसायी के घर घरेलू कार्यों में मदद करने वाली 18 वर्षीय युवती के अचानक फरार हो जाने का मामला सामने आया है।
पूर्णिया में जमीन विवाद को लेकर झड़प, गोलीबारी से 2 की मौत एक घायल
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई, जो बाद में यह झड़प गोलीबारी तक बढ़ गई। घटना में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया गया है।