साहिबगंज : बेटे ने पिता को मामूली बात पर लाठी डंडे से पीटकर मार डाला
साहिबगंज जिला के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बसहा पंचायत अंतर्गत नगरभीठ्ठा पहाड़िया गांव में पुत्र आसना पहाड़िया ने पिता को मामूली विवाद में ही पीट पीट मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि शराब के नशे में धुत पुत्र आसना पहाड़िया ने अपने 65 वर्षीय पिता कतगु पहाड़िया को मामूली विवाद में ही मोटा डंडा से पीट पीट कर हत्या कर दिया।
धनबाद में किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, हाथ पैर बंधे थे
धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक की पहचान चंदूडीह गांव के निवासी सनाउल अंसारी (16 वर्ष) के रूप में हुई।
गोड्डा में दिनदहाड़े लूट, माइक्रो फाइनेंस एजेंट से 90 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हुए अपराधी
गोड्डा जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कसबा गोड्डा पंचायत भवन के समीप का है, जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक माइक्रो फाइनेंस एजेंट से करीब 90 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया।
जिंदगी की लड़ाई हारा ‘जीत’, फांसी से झूलता मिला शव; इकलौते बेटे की मौत से गम में डूबे परिजन
साहिबगंज के वभनगामा निवासी 17 वर्षीय छात्र श्यामा प्रसाद दत्ता उर्फ जीत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रांची स्थित हॉस्टल में मिला है। जीत का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला माना है लेकिन, और एंगल से भी इसकी जांच की जायेगी।
गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को मारी गोली, रीढ़ की हड्डी में फंसी
जिले के राजाभीठा थाना अंतर्गत राजापोखर गांव में बीती रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। गांव के निवासी और झारखंड आंदोलन से जुड़े 50 वर्षीय ताला बास्की को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। यह वारदात रात लगभग दो बजे की है, जब ताला बास्की अपने घर के आंगन में अकेले सो रहे थे।
लातेहार में युवक का शव कुएं से बरामद
जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में गुरुवार को एक युवक का शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान आदर्शनगर निवासी प्रीतम तिग्गा (21)के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।
बैंक कर्मचारी ने पत्नी से विवाद के बाद की खुदकुशी
मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह बैंक कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। अभिषेक निजी बैंक में कार्यरत थे और परिवार के दो भाइयों में सबसे बड़े थे।
कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी लोको कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार सुबह एक कुएं से अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला।
रांची के लापुंग में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी का सिर फूटा; जानें पूरा मामला
रांची के लापुंग में पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है। थाना प्रभारी को सिर पर गंभीर चोट लगी है और उनका इलाज जारी है।
गोड्डा में अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता को मारी गोली, हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
गोड्डा जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े कांग्रेस नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, पोडैयाहाट प्रखंड में कांग्रेस के पंचायच अध्यक्ष महेंद्र टुडू जो पूर्व मुखिया और सीएसपी संचालक भी थे उन्हें अज्ञात अपराधियों ने सोमवार को गोली मारी दी।