गर्मी छुट्टी मनाने नानी के घर आए 13 वर्षीय बच्चे का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हजारीबाग जिले के पेलावल थाना क्षेत्र अंतर्गत गदोखर पंचायत में गुरुवार सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे दिलेनदान कुमार का शव एक पुराने कुएं से बरामद हुआ। मृतक इचाक थाना क्षेत्र का निवासी था और इन दिनों गर्मी की छुट्टियों में अपनी मां के साथ नानी के घर आया हुआ था।
गिरिडीह में छोटे भाई पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग, कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा
गिरिडीह जिले के सरिय थाना क्षेत्र में सगे भाई की हत्या के दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। यह सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ हरिओम कुमार की अदालत ने बुधवार को सुनाई। कोयरीडीह गांव के रहने वाले अजय राम को अपने छोटे भाई विजय राम की हत्या का दोषी पाया गया है।
बिहार में रिश्वतखोरी पर एक्शन : रानीगंज के BDO के बाद पटना के ASI रंगेहाथ गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी अफसरों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। अररिया जिले के रानीगंज में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और उनके एकाउंटेंट को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया, वहीं पटना में एक एएसआई 50 हजार रुपये लेते धरा गया।
एकतरफा प्यार में परेशान युवक ने की आत्महत्या, रांची के इस इलाके की है घटना
राजधानी रांची के अंगड़ा प्रखंड के चिलदाग में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ऋत्विक महतो के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। मृतक ने अपने घर में ही फांसी लागाकर आत्महत्या की है।
सनकी युवक ने दुकानदार को मारा चाकू, आरोपित हिरासत में
रामगढ़ शहर में एक सनकी युवक ने गुरुद्वारा रोड में एक दुकानदार को चाकू मार दी। मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी युवक विशाल शरण फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस में घायल दुकानदार राहुल कुमार को तत्काल इलाज के लिए रांची रोड स्थित पोलीडॉग अस्पताल में भर्ती कराया।
1.50 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार BDO, अकाउंटेंट भी पकड़ा गया
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अररिया जिले के रानीगंज बीडीओ रीतम चौहान को 1.50 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बीडीओ के साथ उनके अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को भी पकड़ा गया है।
रांची के सदर अस्पताल में नवजात का अपहरण करते पकड़ाई महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय सुल्ताना खातून को मंगलवार को जेल भेज दिया। वह कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला, सुल्तान लेन की रहने वाली है।
प्रेमिका की शादी तय होने पर नाराज हुआ प्रेमी, पिता की गोली मारकर की हत्या; थाने में किया सरेंडर
बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजान देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भभुआ थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
डिलीवरी बॉय बन युवक ने मोबाइल दुकान में की चोरी, 55 लाख संपत्ति उड़ा ले गया
राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पीपी कंपाउंड में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। आईमैजेस्टिक ट्रेडर्स नाम की दुकान से 20 लाख रुपये नकद और करीब 35 लाख रुपये का मोबाइल सामान चोरी हो गया है। कुल मिलाकर 55 लाख रुपये की चोरी हुई है।
पलामू में घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बाघामार गांव के बोहला टोली में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर सो रही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान 50 वर्षीय विमला देवी के रूप में हुई है।