पलामू में अपराधियों ने पोकलेन में लगाई आग, फायरिंग करते हुए फरार
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दमदमी गांव के सोहेया पहाड़ी के समीप स्थित एक क्रशर प्लांट में शुक्रवार की रात अपराधियों ने भारी उत्पात मचाया। अपराधियों ने महादेवा कंस्ट्रक्शन कंपनी की पोकलेन मशीन में आग लगा दी और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर खुद पति ने कर ली आत्महत्या
पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना के जुड़ीपहाड़ी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार की है। गांव वालों का कहना है कि मृतक शिवचरण गोप (45) मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
ACB की बड़ी कार्रवाई, DCLR के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) धनबाद की टीम ने गुरुवार को गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक लिपिक को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनीष कुमार भारती के रूप में हुई है, जो खोरीमहुआ के डीसीएलआर कार्यालय में पदस्थापित हैं।
रांची के ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकान मालिक घायल; लाखों के जेवरात लूटकर फरार हुए अपराधी
राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप पर 4 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने न केवल लाखों रुपये के सोने के गहने लूटे, बल्कि विरोध करने पर दुकान के मालिक को भी घायल कर दिया।
संदेहास्पद स्थिति में सुन्दर लोहार का शव बरामद, पत्नी पर हत्या की आशंका
सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी सुन्दर लोहार का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे और कमरे और रसोई में खून बिखरा हुआ पाया गया।
लातेहार में युवक की गोली मारकर हत्या
जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव में शुक्रवार को उपेंद्र उरांव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक लातेहार थाना क्षेत्र के जालिम गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के बारात में सोस गांव गया था।
पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार; भारी संख्या में हथियार बरामद
बिहार की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्टेट टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पटना के समीप स्थित मोकामा क्षेत्र में हुई, जहां STF की टीम ने अपराधियों की सूचना पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई, जिसमें करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलीं।
टांगी से हमला कर युवक की हत्या, एक गिरफ्तार
बेरमो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में टांगी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पिछरी मिश्रा टोला निवासी बिपुल मिश्रा ( 25 ) के रूप में हुई है।
गुमला में बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए 8 लाख से अधिक की संपत्ति
गुमला जिले के चेटर सरना टोली में मंगलवार रात एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात श्याम सुंदर प्रसाद के घर में उस वक्त हुई जब उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए खोरा गांव गया हुआ था।
ACB ने ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को 10,000 घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला जिला में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल सरायकेला के बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है।