दारोगा हत्याकांड में DIG का बड़ा एक्शन, SHO समेत 3 पुलिसकर्मियों पर लिया ये एक्शन
बिहार के अररिया जिले में पुलिस टीम पर हुए हमले को लेकर अब बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन ने SHO सहित 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नरपतगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी की थी।
पॉश कालोनी में पूरे परिवार को खाने में जहर देकर लाखों के जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
कविनगर थाने की पॉश कालोनी राजनगर सेक्टर -3 में एक घरेलू नौकरानी ने खाने में नशीला पदार्थ दे दिया। जब परिवार के लोग बेहोश हो गए तो नौकरानी घर मे रखे लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गयी। हालांकि घर के बुजुर्ग ने तबियत अच्छी नहीं होने के कारण खाना नहीं खाया था।
कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर दिल्ली से गिरफ्तार
कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय को दिल्ली से रांची पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर बीआइटी ओपी क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। जबकि घटना में शामिल एक शूटर तथा बाइक चलाने वाला अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शूटरों को बाइक व हथियार उपलब्ध कराने वाले को भी रांची पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर के घर पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी; इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर में फिर एक बार बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास हुई, जहां एक प्रसिद्ध यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
BIT मेसरा की छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरियातू थाना पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास से देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। रविवार रात बरियातू पुलिस कुसुम विहार रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी।
होली पार्टी में 2 पड़ोसियों के विवाद में हुई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के निमिया गांव में होली की पार्टी के दौरान 2 पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस झगड़े ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि 2 लोगों ने एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को रिम्स में भर्ती कराया गया है।
पति ने पैसे के विवाद को लेकर की पत्नी की हत्या
पलामू की बेटी की गढ़वा जिले में हत्या कर दी गई। हत्या उसके पति ने कुदाल से वार करके की। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। घटना मामूली विवाद के कारण हुई। दरअसल मृतका का पति मजदूरी से जुटाए गए रुपए निकाल कर शराब पी रहा था।
जमीन के लिए दामाद ने ससुराल में चलाई गोली, गिरफ्तार
पटना में एक दामाद ने अपनी ससुराल में जमीन हथियाने के लिए फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार देर रात ही है। इसका सीसीटीवी बुधवार को सामने आया है। फुटेज में आरोपी को कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग करते हुए दिख रहा है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।
रांची में 4 चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार चोरी की बाइक के साथ छह चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो हाईवा और एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना जगदीशपुर में हुई। हाइवा और पोकलेन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है।