रांची को कल मिलेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का तोहफा: बुलेटप्रूफ बैरियर से लैस NHAI का पहला प्रोजेक्ट, 30 मिनट की दूरी महज़ 5 मिनट में होगी तय
लंबे इंतजार के बाद राजधानी वासियों को गुरुवार को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर पंडरा स्थित ओटीसी ग्राउंड में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर देख इंप्रेस हुए शाहरुख खान ने की तारीफ
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले कलाकार भी माने जाते हैं। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर देखा, जो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ही इसकी सराहना की।
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर विस्फोट में 20 घायल
तेलंगाना के संगारेड्डी में एक फार्मा कंपनी में बड़ा धमाका हो गया। फार्मा कंपनी में लगी आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 15-20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
पंत के पास इतिहास रचने का मौका: लगातार तीसरे शतक से इंग्लैंड में द्रविड़ के बाद बन सकते हैं दूसरे भारतीय, 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक और शतक के साथ डॉन ब्रैडमैन, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट शुरू होगा। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पंत ने दोनों इनिंग में सेंचुरी लगाई थी।
ICC ने क्रिकेट के 6 नियमों में किए बड़े बदलाव: टेस्ट में 60 सेकेंड में ओवर शुरू न करने पर दो चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में पुरुष क्रिकेट के 6 नियम बदले हैं, ताकि खेल को ज्यादा तेज, निष्पक्ष और रोचक बनाया जा सके। टेस्ट क्रिकेट में ये नियम नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के लिए लागू हो चुके हैं।
केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से यात्री फंसे, अहमदाबाद-सूरत में बाढ़ का कहर; देशभर में 12% ज्यादा बारिश दर्ज
देश में दिल्ली को छोड़कर सभी राज्यों में बारिश हो रही है। अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जून तक देश में सामान्य रूप से 134.3 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 mm हो चुकी है।
कुल्लू में बादल फटने से तबाही, पुल बहा; हल्द्वानी में कार नहर में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बुधवार को दो जगह बादल फटा। सैंज घाटी में जीवा नाला उफान पर आ गया और मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में बादल फटने से यहां के नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बुधवार सुबह एक कार नहर में गिर गई।
ऑपरेशन सिंधु बंद: इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद 224 भारतीय नागरिक आज लौटे स्वदेश, भारतीय दूतावास का फैसला
ऑपरेशन सिंधु के तहत बुधवार सुबह 224 भारतीय नागरिक इजराइल से भारत लौटे। ईरान-इजराइल के तनाव के बीच दोनों देशों से अब तक 3394 भारतीयों को भारत लाया जा चुका है। इससे पहले 24 जून की रात 12.01 बजे 282 भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट ईरान के मशहद से दिल्ली पहुंची थी।
शुभांशु समेत चार भारतीय एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष रवाना: 41 साल बाद फिर अंतरिक्ष में पहुंचेगा भारत, कल शाम 4:30 बजे पहुंचेंगे ISS
भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन 4 के तहत आज यानी, 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुए। उनके साथ तीन अन्य एस्ट्रोनॉट भी स्पेस स्टेशन जा रहे हैं। शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट है।
लीड्स टेस्ट Day 5: इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य, डकेट-क्रॉली क्रीज पर टिके, सिराज-बुमराह कर रहे गेंदबाजी
भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया है। जवाब में इंग्लैंड ने बगैर विकेट 27 रन बना लिए हैं। टीम 344 रन पीछे है। बेन डकेट और जैक क्रॉली नाबाद हैं।