बलोचिस्तान में आईईडी विस्फोट में कैप्टन समेत पांच सैनिक मारे गए
इस्लामाबाद | पाकिस्तान के बलोचिस्तान के केच जिले में सुरक्षा बलों पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किए गए हमले में एक कैप्टन समेत पांच सैनिक मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने सोमवार देररात बताया कि दोपहर के वक्त केच के शेर बांदी में सैनिकों की टुकड़ी के आगे बढ़ने पर आईईडी विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में एक कैप्टन समेत देश के पांच बहादुर सपूतों की जान चली गई।
शांति और प्रगति की राह पर नेपाल, अंतरिम सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ
भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन जी के हिंसक विरोध प्रदर्शन और केपी शर्मा ओली की सरकार के इस्तीफे के बाद नेपाल शांति और प्रगति के रास्ते पर लौटने लगा है।
सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में तीन मंत्री शामिल हुए, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सरकार में नियुक्त तीन नए मंत्रियों ने सोमवार को शपथ ली। राष्ट्रपति के शीतल निवास पर एक विशेष समारोह में इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।
यूक्रेन ने रूस पर 361 ड्रोन दागे, तेल रिफाइनरी में विस्फोट, रेल पटरी नष्ट
रूस की आक्रामकता से झुलस रहे यूक्रेन ने पिछले 48 घंटों में उसे क्षति पहुंचाने की बड़ी कोशिश की है। रूस के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन ने शनिवार शाम से रविवार सुबह सूरज उगने से पहले तक कम से कम 361 ड्रोन दागे।
सुशीला कार्की के नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11:30 बजे
नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर आज सुबह राष्ट्रपति भवन में तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। समारोह की जानकारी राष्ट्रपति भवन ने दी।
इजराइल का गाजा शहर पर हवाई हमला, कई इमारतों में विस्फोट के बाद आग लगी
इजराइली सेना ने रविवार को गाजा शहर में हवाई हमला। इससे कई ऊंची इमारतों में विस्फोट के बाद आग लग गई। इसके बाद लोगों को कई इलाकों को छोड़ने की चेतावनी दी गई। इजराइली सेना ने शहर को पूरी तरह से खाली करने का आदेश दिया है।
नेपालः प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही सुशीला कार्की ने खींची नई लकीर, संसद भंग कर आम चुनाव का फैसला
देश की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार देर शाम शीतल निवास में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
ट्रंप का टैरिफ दांव उलटा पड़ने के आसार, लाखों अमेरिकियों पर बढ़ेगा गरीबी का खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर दावा करते आ रहे हैं कि इससे राजस्व में वृद्धि होगी और अमेरिकियों को लाभ मिलेगा। लेकिन येल यूनिवर्सिटी के बजट लैब द्वारा किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, टैरिफ ज्यादा अमेरिकियों को गरीबी की ओर धकेल सकते हैं।
रूस के कमचटका में फिर से भूकंप के झटके, तीव्रता जानकर दहले लोग
रूस में एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रूस के कमचटका इलाके में शनिवार को भूकंप आया, जिसका मैग्नीट्यूड 7.1 दर्ज किया गया है। भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल का।
Gen-Z Protest: 17 साल बाद सक्रिय हुए ज्ञानेंद्र, क्या नेपाल में लौटेगी राजशाही?
नेपाल में जेनरेशन जेड के विरोध प्रदर्शन से पहले राजशाही समर्थकों का आंदोलन भी हुआ था और इसे 6 महीने पूरे हो चुके हैं। उस समय आंदोलनकारी राजा वापस आओ और देश बचाओ के नारे लगाते हुए दिखाई दिए थे।