प्रधानमंत्री मोदी का अर्जेंटीना दौरा: 57 वर्षों में पहली द्विपक्षीय यात्रा, सांस्कृतिक संबंधों पर विशेष बल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
दुनिया में पहली बार किसी देश ने तालिबान सरकार को दी मान्यता, रूस ने उठाया बड़ा कदम
अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता को रूस ने आधिकारिक मान्यता दे दी है। ऐसा करने वाला रूस दुनिया का पहला देश बन गया है। यह घोषणा गुरुवार को काबुल में अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और अफगानिस्तान में रूस के राजदूत दिमित्री झिरनोव के बीच हुई बैठक के बाद की गई।
अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ अब कानून बन जाएगा। रिपब्लिकन बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार को इसे मामूली अंतर से पास कर दिया।
प्रधानमंत्री ओली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पिछले कार्यकाल की सभी संवैधानिक नियुक्तियां वैध करार
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चार साल पहले की गईं 52 संवैधानिक नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट ने वैध करार देते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने 3-2 के बहुमत से फैसला सुनाया।
PM मोदी को घाना का सर्वोच्च सम्मान, भारत-घाना के बीच 4 समझौते; बोले- आतंकवाद के खिलाफ मिलकर करेंगे काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को घाना का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों देशों ने 4 अलग-अलग समझौते (MoU) साइन किए।
बांग्लादेश में शेख हसीना को अदालत की अवमानना में छह महीने की जेल, पूर्व PM 11 महीने पहले भारत भागी थीं
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने जेल की सजा सुनाई गई है। बांग्ला अखबार द डेली स्टार के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ITC) ने बुधवार को यह सजा सुनाई।
सिंधु जल संधि पर भारत के रुख से बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन, शहबाज सरकार ने आखिरकार कबूला सच, किया बड़ा ऐलान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार पानी के भंडारण के तरीके को मजबूत करेगी। ये फैसला ऐसे वक्त में आया है जब भारत ने 1960 के सिंधु जल समझौते (Indus Waters Treaty) को स्थगित करने का कदम उठाया था।
अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स नहीं लगाएगा कनाडा: ट्रम्प की धमकी के बाद PM कार्नी बोले- कारोबार पर फिर होगी बातचीत
कनाडा ने रविवार देर रात अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स (DST) लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है। कनाडाई सरकार 30 जून से अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाने वाली थी।
ईरान के एविन जेल पर इजराइली हमले में 71 लोगों की जान गई
इजराइल के एविन जेल पर किए गए हमले में मारे गए ईरानियों में प्रशासनिक कर्मचारी, स्वैच्छिक सैन्य सेवी युवा, कैदी, उनसे मिलने आए परिवार के सदस्य और जेल के पास रहने वाले पड़ोसी शामिल हैं। न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीरी ने कहा है कि यह जेल उत्तरी तेहरान में है।
पाकिस्तान में सैन्य काफिले पर भीषण आत्मघाती हमला, 13 जवान शहीद, 24 घायल
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए आत्मघाती हमले में 13 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।