ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधि शांति वार्ता के लिए इंस्ताबुल पहुंचे
लंबे समय से छिड़े युद्ध में एक-दूसरे के खून के प्यासे रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि शांति वार्ता में हिस्सा लेने के लिए तुर्किये की राजधानी में हैं। इस बीच दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले कर कहर बरपाया है।
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी ने बहाली के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया
पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दल जमात-ए-इस्लामी ने आज पार्टी के पंजीकरण और चुनाव चिन्ह की बहाली के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय डिवीजन के ताजा आदेश की प्रति भी सौंपी।
पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस आज तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी के पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ही पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से बातचीत करेंगे।
अमेरिका ने चीन पर समझौते के उल्लंघन का आरोप मढ़ा, व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्रंप की इस तीखी आलोचना से समझौते की स्थिरता पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध फिर से शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
पाकिस्तान में जज के सुरक्षा काफिले पर हमला, सिपाही की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के टांडो मस्ती थाना क्षेत्र में जज के सुरक्षा काफिले पर हुए हमले में सिपाही की जान चली गई। इस हमले में दो अन्य पुलिस कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
पाकिस्तान के पूर्व चीफ जस्टिस ख्वाजा ने नागरिक सैन्य मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती दी
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जवाद एस. ख्वाजा ने सुप्रीम कोर्ट में एक समीक्षा याचिका दायर की है। इसमें सैन्य अदालतों में नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को चुनौती दी गई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक में खौफ, लाहौर रैली में आतंकी सैफुल्लाह की भारत को गीदड़भभकी
पाकिस्तान की कथनी और करनी में कितना फर्क है, इसकी एक बानगी लाहौर में उस वक्त देखने को मिली, तब लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर सैफुल्लाह कसूरी पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की सिक्योरिटी में एक रैली करता देखा गया।
राजतंत्र वापसी की मांग काे लेकर काठमांडू में दूसरे दिन भी प्रदर्शन
नेपाल में राजतंत्र की पुनर्स्थापना को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) के नेतृत्व में काठमांडू के माइतीघर में प्रदर्शन किया गया।
ट्रंप का टैरिफ बहाल, ट्रेड कोर्ट के फैसले पर संघीय अपील न्यायालय ने रोक लगाई
वाशिंगटन डीसी की एक संघीय अपील न्यायालय ने गुरुवार को यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड के तीन जजों के पैनल के फैसले पर रोक लगा दी। संघीय अपील न्यायालय के आदेश से ट्रंप के प्रशासन को फिलहाल राहत मिल गई।
दगाबाज पाकिस्तान में पलते हैं आतंकी शैतान, भारत से सच जानकर दुनिया हैरान, कहा-हम लडाई में साथ
भारत दुनिया के अपने प्रमुख साझेदार देशों को पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के रूपों से परिचित करा रहा है। भारतीय संससदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेता और सदस्य वैश्विक नेताओं के यह समझाने में कामयाब रहे कि पाकिस्तान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।