ट्रंप प्रशासन को झटका: जज ने एसएनएपी कार्यक्रम का पूरा भुगतान करने का आदेश दिया
वाशिंगटन। अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (SNAP) के तहत लगभग 4.2 करोड़ निम्न आय वाले नागरिकों को पूरा भुगतान करे। यह आदेश प्रशासन द्वारा सहायता में देरी करने पर फटकार लगाते हुए दिया गया है।
अमेरिका में UPS का कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, FAA और NTSB ने जांच शुरू की
वाशिंगटन। अमेरिका के केंटकी राज्य में लुइसविले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मंगलवार शाम यूपीएस का एक कार्गो विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया
भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग को नई गति, सीमा पार बिजली नेटवर्क विस्तार पर 7 सूत्री सहमति
काठमांडू। भारत और नेपाल ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। दोनों देशों ने बिजली व्यापार बढ़ाने और सीमा पार ट्रांसमिशन नेटवर्क को विस्तार देने के लिए सात सूत्री योजना पर सहमति बनाई है।
इजराइल का बड़ा खुलासा: हमास और अल जजीरा के गठजोड़ का पर्दाफाश, कहा — आतंकवाद का प्रचार पत्रकारिता नहीं
तेल अवीव। इजराइल ने कतर से संचालित अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनल अल जजीरा और आतंकवादी संगठन हमास के बीच गहरे गठजोड़ का खुलासा किया है। इजराइली खुफिया एजेंसी मीर अमेट खुफिया और आतंकवाद सूचना केंद्र ने एक विस्तृत वृत्तचित्र जारी कर आरोप लगाया कि गाजा युद्ध के दौरान अल जजीरा ने हमास के दुष्प्रचार को बढ़ावा दिया और उसके आतंकियों को मनोवैज्ञानिक समर्थन दिया।
जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची
टोक्यो। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता साने ताकाइची को आधिकारिक रूप से देश का प्रधानमंत्री चुना गया है। ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।
इजराइल को मिला एक और बंधक का ताबूत, PMO ने कहा– रेड क्रॉस के माध्यम से परिजनों को सौंपा जाएगा
डायर अल-बला: इजराइल को शुक्रवार को गाजा से एक और बंधक के अवशेष प्राप्त हुए। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह अवशेष हमास की ओर से सौंपा गया था। अवशेष को रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के माध्यम से इजराइल में स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय फोरेंसिक मेडिसिन केंद्र भेजा गया, जहां पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिवार को सूचित किया जाएगा।
गाजा के लिए जीवनरेखा: राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने का इंतजार
काहिरा: गाजा पट्टी और मिस्र के बीच राफा सीमा क्रॉसिंग के फिर से खुलने का इंतजार फिलिस्तीनी और सहायता संगठनों को बेसब्री से है। यह क्रॉसिंग गाजा के 23 लाख निवासियों के लिए भोजन, ईंधन, दवा और अन्य जरूरी सहायता पहुंचाने का एकमात्र सुरक्षित मार्ग है।
बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
काठमांडू | काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो सीआईबी ने सोमवार को तीन मुस्लिम भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों यात्रियों के पास से 11 किलो 275 ग्राम ड्रग्स बरामद की गई है।
काठमांडू के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
काठमांडू | नेपाल में आंदोलन भड़काने के मामले में काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह और हामी नेपाल के संस्थापक सुदन गुरुंग के खिलाफ पुलिस में रविवार को एक और शिकायत दर्ज कराई है। नेपाली कांग्रेस के सहयोगी संगठन नेपाल छात्र संघ की शिकायत में 8 और 9 सितंबर को युवाओं के आंदोलन के दौरान इन दोनों नेताओं पर सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़, आगजनी, नेताओं की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।
पाकिस्तानी सेना ने ओरकजई हमले में शामिल 30 आतंकी मारे
रावलपिंडी | पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि सात अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में हुए हमले से जुड़े 30 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस हमले में दो अधिकारियों सहित 11 सैन्यकर्मी मारे गए थे।