दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल संवैधानिक न्यायालय में रखेंगे अपना पक्ष
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल संवैधानिक न्यायालय में महाभियोग मुकदमे का सामना करने को तैयार हो गए हैं। येओल पर गंभीर आरोप हैं। मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के बाद नेशनल असेंबली ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। संवैधानिक न्यायालय को अब यह तय करना है कि उनके खिलाफ महाभियोग चलेगा या नहीं।
चीन में नये वायरस से दहशत में लोग
चीन में कोई नई महामारी पनप रही है? यह सवाल लोगों के जेहन में वायरल वीडियो को देखकर उठ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जो लोगों को डरा रहा है। वीडियो में देश के अस्पताल में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से पीड़ित मरीज नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रपति जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान की हो सकती है मुलाकात
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान एक साथ बैठक कर सकते हैं। ऐसे संकेत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता राजा परवेज अशरफ ने दिए हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल ने समर्थकों से कहा-हार नहीं मानूंगा,अंत तक लडूंगा
NEWS SAGA DESK सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने कहा है कि वह हार नहीं मानेंगे और देश की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे। उन्होंने यह प्रतिज्ञा गिरफ्तारी की तैयारियों के बीच की है। येओल की मार्शल लॉ लागू करने की अल्पकालिक घोषणा के बाद के ‘अप्रत्याशित घटनाक्रम’ पर नेशनल असेंबली में महाभियोग प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब संवैधानिक अदालत को तय करना है कि उन्हें महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना होगा या नहीं। उनपर विद्रोह के साथ अपने कुछ सहयोगियों और राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की साजिश रचने का भी आरोप है। वह शक्तिशाली जांच एजेंसी (भ्रष्टाचार विरोधी कार्यालय) को सहयोग नहीं कर रहे। एजेंसी प्रमुख कह चुके हैं कि गिरफ्तारी वारंट पर छह जनवरी तक हर हाल में अमल किया जाएगा। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, संकट में फंसे राष्ट्रपति यून सुक येओल ने बुधवार शाम अपने समर्थकों से कहा कि वह “इस देश की रक्षा के लिए अंत तक आपके साथ लड़ेंगे।” यून ने अपने समर्थकों के नाम लिखित संदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा है, “मैं इस देश के स्वतंत्र लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं यूट्यूब पर लाइव प्रसारण के माध्यम से आपको देख रहा हूं। आपने सियोल के हन्नम-डोंग में मेरे (राष्ट्रपति) आवास के पास रैली कर जो समर्थन व्यक्त किया है, उसने मुझे और मजबूत किया है।” उन्होंने कहा कि कोरिया को राज्य विरोधी ताकतों और देश के भीतर और बाहर की ताकतों के उकसावे से खतरा है। राष्ट्रपति के इस संदेश से विपक्ष भड़क गया है। विपक्ष ने उन पर अपने समर्थकों को अधिकारियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाया है। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता रेप जो सेउंग-लाए ने कहा, “यून का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाता है कि वह अभी भी भ्रमित है और विद्रोह की मांग कर रहा है।” रिफॉर्म पार्टी के प्रतिनिधि ली जून-सेओक ने कहा कि यह “अकल्पनीय” है कि यून अभी भी यू-ट्यूब के माध्यम से दुनिया को देख रहा है।
दक्षिण कोरिया की जेजू एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त जेजू एयर के विमान (बी737-800) का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर जांच टीम ने बरामद कर लिया है। इसका डेटा सुरक्षित है। इस हादसे में 181 लोगों में से 179 की मौत हुई है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। जांच एजेंसी ने उन्हें छह जनवरी से पहले हर हाल में गिरफ्तार करने की तैयारी कर ली है। सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने येओल को गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट भ्रष्टाचार जांच कार्यालय को मिल चुका है। वारंट की मियाद छह जनवरी को खत्म हो जाएगी। इस बीच राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस्तीफा देने की पेशकश की है
यमन से दागी गई मिसाइल, इजराइल ने घुसने से पहले मार गिराने का किया दावा
गाजा पट्टी में सैन्य मुहिम चला रहे इजराइल के खिलाफ हमास और हिज्बुल्लाह जैसे आतंकी संगठनों के बाद ईरान समर्थित हूती भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है। सोमवार को यमन से इजराइल में लंबी दूरी की बैलिस्टक मिसाइल दागी गई जिसका मलबा मध्य इजराइल में गिरा।इस मिसाइल को इजराइल के हवाई क्षेत्र में घुसने से पहले ही रोक लिया गया।
साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
साउथ कोरिया में पद से हटाए गए राष्ट्रपति योन सुक योल के खिलाफ मंगलवार को सियोल की एक कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है।
साउथ कोरिया में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक
साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश हादसे के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने सोमवार को देश में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने सभी एयरलाइन सिस्टम की जांच के आदेश दिया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 साल की उम्र में निधन
अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का सौ साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। वे अमेरिका के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले राष्ट्रपति रहे। जिमी कार्टर गरीबों व वंचितों की सेवा और उनके अधिकारों की वकालत करने वाले मानवतावादी नेता के रूप में जाने जाते थे।