बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नई दिल्ली में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड राज्य को पहली बार ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ का नेशनल अवार्ड प्रदान किया। यह पुरस्कार झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
राज्यपाल संतोष गंगवार ने कर्तव्य पथ पर झारखंड की बच्चियों के बैंड परफॉर्मेंस के लिए दी शुभकामनाएं
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के समक्ष प्रदर्शन के लिए पूर्वी सिंहभूम के पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पटमदा की बैंड टीम के चयन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में बैंड प्रस्तुति देना झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। ये
ऊर्जा विभाग के खाते से 100 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में दो संदिग्ध गिरफ्तार
झारखंड में ऊर्जा विभाग से जुड़े 100 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का मामला सुर्खियों में है। इस घोटाले में एटीएस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे 1.30 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। घोटाले की गहराई में जाने पर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है।
परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, उपायुक्त-एसपी ने किया निरीक्षण
पलामू। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पलामू जिले में उत्साह का माहौल है। मुख्य समारोह का आयोजन मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में रविवार को किया जाएगा। यहां सुबह 9.05 बतौर मुख्य अतिथि राज्य के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर झंडोतोलन करेंगे। मुख्य समारोह के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर ली गई है।
गणतंत्र दिवस के पूर्व रांची में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल
रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की देखरेख में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।
फुल ड्रेस रिर्हसल के दौरान गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम बेसिस पर दुहराया गया। उपायुक्त और डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड पार्टियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक सुधार के लिए कई निर्देश दिए गए।
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव आज, 78 उम्मीदवार मैदान में
आज झारखंड हाई कोर्ट का एडवोकेट्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव होगा। सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी।
बोकारो में महिला नक्सली समेत 2 मारे गए: गिरफ्तार पति ने बताया ठिकाना
झारखंड के बोकारो में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर शांति देवी और मनोज टुडू मारे गए। पुलिस की यह सफलता शांति के पति 15 के इनामी नक्सली रणविजय की गिरफ्तारी का नतीजा था। रणविजय ने ही पुलिस को एक दिन पहले पत्नी और अपने दस्ते के ठिकाने के बारे में जानकारी दी थी।
झारखंड में दो दिन ठंड से राहत
झारखंड में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। राज्य में बीते दो-तीन दिनों से ठंड में कमी महसूस की गई है। यह स्थिति 24 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। 25 जनवरी से फिर तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे लोगों को ज्यादा कपकपी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार,
पुलिस की जन शिकायत कार्यक्रम: खुल कर बोली सिमडेगा की जनता
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को कम्यूनिटी पुलिसिंग मोर पुलिस मोय पुलिस के बैनर तले पुलिस आपके द्वार की संकल्पना के तहत नागरिकों के शिकायतों का त्वरित
बोकारो में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
जिले के बेरमो में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है। बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार