बोकारो: बंद होने के बाद भी पैसे जमा कर रहा था सहारा इंडिया, CID ने किया सील
बंद होने के बाद भी पैसे जमा कर रहा था सहारा इंडिया, CID ने किया सील बोकारो जिले के गोमिया में सहारा इंडिया के ब्रांच ऑफिस को सीआईडी ने शनिवार को सील कर दिया। यह ऑफिस गोमिया के बैंक मोड़ इलाके में स्थित है। इस कार्रवाई को दौरान गोमिया के अंचल अधिकारी अफताब आलम भी मौजूद थे।
बालू की तस्करी करते सात ट्रैक्टर हुए जब्त, दर्ज हुई प्राथमिकी
रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार जरिये अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव के मामले में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने कार्रवाई की।
जमशेदपुर की बेटी नेशनल गेम्स में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व
जमशेदपुर की राज अदिति 38वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखंड में 31 जनवरी से 5 फरवरी तक होने वाले गेम्स में हिस्सा लेने के लिए राज अदिती रवाना हो चुकी है। उनके तीरंदाज बनने के पीछे पिता सूर्यमणि शर्मा का संघर्ष भी जुड़ा हुआ है।
सांसद पर धनबाद बमकांड की साजिश का आरोप
धर्माबांध में हिलटॉप ऑउटसोर्सिंग में गुरुवार को हुई हिंसक झड़प के लिए गिरिडीह से आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को षड्यंत्रकारी बताया गया है। उन पर यही आरोप लगाते हुए एफआईआर भी की गई है। एफआईआर में लिखा है कि इस घटना में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपने समर्थकों को भड़काया।
मंईयां सम्मान योजना का दोहरा लाभ लेने वाले लोगों के खिलाफ डीसी द्वारा कार्रवाई का आदेश
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। ताजा मामला जमशेदपुर का है। यहां 375 ऐसे लाभुकों की पहचान की गई है जो पहले से सर्वजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे। इन सबकों सर्वजन पेंशन योजना के साथ-साथ मंईयां सम्मान योजना की भी राशि मिल रही थी।
रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी में भीषण सड़क हादसा
गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा
टेंपो पलटने से 12 मजदूर गंभीर रूप घायल, घायल सभी मजदूर नोवामुंड़ी क्षेत्र का
गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा पुल के पास 10 जनवरी की सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मजदूरों से भरी टेम्पो पलट गई। इस हादसे में टेम्पो में सवार 14 मजदूरों में से 7 गंभीर रूप से और 5 आंशिक रूप से घायल हो गए। एक मजदूर की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची
गोइलकेरा में विधायक ने लगाया जनता दरबार, समस्याओं से हुए अवगत
मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित अपने कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक समस्याएं विधायक के समक्ष आये। कदमडीहा पंचायत की मुखिया द्रौपदी पुरती ने पंचायत भवन निर्माण में घटिया ईंट का इस्तेमाल किये जाने की शिकायत की
लोहरदगा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के दोषी को फांसी की सजा
जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत अरेया गांव की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के दोषी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी ने फांसी की सजा सुनाई है। अरेया निवासी आरोपित इंदर उरांव (25) को धारा 302 में दोषी पाते हुए फांसी की सजा जबकि पॉस्को एक्ट में सश्रम आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यंत) एवं पच्चीस हजार रुपये जुर्माना की सजा दी गई है।
झारखंड से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
अलकायदा के संदिग्ध आतंकी शाहबाज अंसारी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया है। चान्हो के चितरी गांव से शुक्रवार को शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।